411 REFERENCE · Wikipedia
नोदक (पदार्थ)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नोदक (प्रोपेलेण्ट / propellant) वे रासायनिक पदार्थ हैं जो ऊर्जा या दाबित गैस पैदा करने के लिये प्रयुक्त होते हैं। नोदक से प्राप्त ऊर्जा या दाबित गैस का उपयोग किसी यान, प्रक्षेप्य, या अन्य वस्तु को आगे बढाने में होता है। पेट्रोल, जेट ईंधन, रॉकेट ईंधन और ऑक्सीकारक आदि सामान्य नोदक हैं। नोदकों के जलाने से अथवा इनका विघटन करने से नोदक गैस पैदा होती है। कुछ अन्य नोदक द्रव होते हैं जिनको तेजी से वाष्पीकृत करने से नोदन प्राप्त होता है।
श्रेणी:रॉकेट