411 REFERENCE · Wikipedia
इस्त्वार द ल लितरेत्यूर ऐंदुई ऐ ऐंदुस्तानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस्त्वार द ल लितरेत्यूर ऐंदुई ऐ ऐंदुस्तानी (Histoire de la littérature hindoue e hindoustani) के लेखक गार्सा द तासी हैं। इस ग्रंथ को उर्दू - हिन्दी अथवा हिन्दुस्तानी साहित्य का सर्व प्रथम इतिहास ग्रंथ माना जाता है। इसमें हिन्दी उर्दू के अनेक कवियों और लेखकों की जीवनियाँ, ग्रंथ विवरण और उद्धरण हैं। इसका पहला संस्करण दो भागों में सन् १८३९ तथा १८४७ में प्रकाशित हुआ था। इस ग्रंथ ने हिन्दी साहित्य की दीर्घकालीन परम्परा के बिखराव को सूत्रबद्ध किया है।हिन्दी साहित्य कोश, भाग २, सम्पादक डा० धीरेन्द्र वर्मा, ज्ञान मण्डल लिमिटेड वाराणसी, द्वितीय संस्करण १९८६, पृष्ठ-१२८
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी साहित्य