Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फीना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फीना Pheona / Phoona फीना India Uttar Pradesh 29.07 78.35 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति ज़िला बिजनौर ज़िला राज्य उत्तर प्रदेश देश 7366 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 फीना भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बिजनौर ज़िले में स्थित एक प्रसिद्ध गाँव है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975ग्राम फीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी संघर्ष गाथा इं० हेमन्त कुमार same 2022 978-93-5636-600-8 03 अंग्रेजी में ग्राम फीना की कई वर्तनी /स्पेलिंग पढ़ने को मिलती हैं जैसे Pheena, Pheonahttps://en.wikipedia.org/wiki/Pheona Pheona, Feena, Funa, Fina.ग्राम फीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी संघर्ष गाथा इं० हेमन्त कुमार 2022 978-93-5636-600-8 03 स्वतंत्रता आन्दोलन में ग्राम फीना के लगभग 350 लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें से दो सेनानियों ने आन्दोलन की गतिविधियों में अपने प्राणों का बलिदान दिया तथा अट्ठारह सेनानी जेल भेजे गए. वर्ष 2021 में इनकी स्मृति में बेल वाला चौक पर एक भव्य स्मारक ग्राम फीना कल्याण समिति के तत्वावधान में बनवाया गया. भारत सरकार ने वर्ष 2021 में आजादी का अमृत महोत्सव शुरू किया था । इस महोत्सव में सरकार ने स्थानीय बुद्धिजीवियों इतिहासकारों लेखकों तथा पत्रकारों से आवाहन किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र के गुमनाम क्रांतिकारियों के बारे में खोज कर लेख लिखें तथा उसे प्रकाशित कराएँ । ताकि आने वाली पीढियां उनके बारे में जान सकें । इस आवाहन से प्रेरित होकर ग्राम फीना के इंजीनियर हेमंत कुमार फीना बिजनौर ने यहाँ के विस्मृत और भूले जा चुके तथा गुमनाम क्रांतिकारियों पर खोज और लेखन का कार्य शुरू किया तथा इन पर हिंदी भाषा में ग्राम फीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी संघर्ष गाथा नामक पुस्तक लिखी । इस पुस्तक ने किसी गाँव के सर्वाधिक गुमनाम सेनानियों के नाम प्रकाशित करने के लिए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया और इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया । ग्राम फीना में बेल वाला चौक पर बने भव्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक की परिकल्पना तथा डिजाइन इंजीनियर हेमंत कुमार फीना बिजनौर ने ही किया । इंजीनियर हेमंत कुमार के आवाहन पर फीना ग्राम कल्याण समिति ने जनता का आर्थिक सहयोग लेकर इस स्मारक का निर्माण कराया । हेमंत कुमार के आवाहन पर प्रतिवर्ष 16 अगस्त को अगस्त क्रांति महोत्सव मना कर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने की शुरुआत भी फीना ग्राम कल्याण समिति ने की । हेमन्त कुमार ने अपने पैतृक ग्राम फीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर वर्ष 2016 से ही खोज और लेखन का कार्य करना शुरू कर दिया था । फीना का यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक वर्तमान में कीर्ति स्तंभ के नाम से भी पुकारा जाता है । यह सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन चुका है । इस स्मारक के निर्माण से ग्राम फीना को जनपद तथा प्रदेश में नई पहचान मिली है । इंजीनियर हेमंत कुमार तथा सेनानी वंशज और फीना ग्राम कल्याण समिति एवं फीनावंशियों के योगदान से ग्राम फीना में आजादी का अमृत महोत्सव संबंधी अद्भुत कार्य किया गया है । ग्राम फीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी संघर्ष गाथा इं० हेमन्त कुमार 2022 978-93-5636-600-8 भारत 23 कारगिल युद्ध में ग्राम फीना के नायक अशोक कुमार ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया.कारगिल युद्ध के अमर बलिदानी नायक अशोक कुमार इं० हेमन्त कुमार 2023 978-93-5967-357-8 भारत 51 इनकी प्रतिमा भी बेल वाला चौक पर स्थापित है. फीना में जन्मे और उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हरिराज सिंह ने ऑन ड्यूटी बदमाशों को काबू करते समय अपने प्राणों का बलिदान किया था.ग्राम फीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी संघर्ष गाथा इं० हेमन्त कुमार 2022 978-93-5636-600-8 INDIA 78 इस गाँव के कुछ व्यक्ति विश्वयुद्ध में सैनिक के रूप में शामिल हुए थे. फीना के हरिपाल शास्त्री विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष बने. गाँव के महिपाल सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला.ग्राम फीना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी संघर्ष गाथा इं० हेमन्त कुमार 2022 978-93-5636-600-8 India 09 फीना में लोकदेवता जाहरवीर गोगा जी का बड़ा मेला भाद्रपद (भादो) माह में हर साल खेड़े पर लगता है. यहाँ जाहरदेव को समर्पित एक भव्य मंदिर मेला कमेटी द्वारा बनवाया गया हैविविध प्रकार के भवनों का परिचय एवं नक्शे इं० हेमन्त कुमार, फीना बिजनौर 2019 978-93-5382-088-6 INDIA 95 फीना में बने मिट्टी के बर्तन भी प्रसिद्ध हैं. यहाँ की मिट्टी काफी उपजाऊ है, फीना में गन्ना बड़ी मात्रा में होता है हालाँकि यहाँ सभी मुख्य फसलें पैदा हो जाती हैं. अंग्रेजी काल से ही ग्राम फीना अच्छी शिक्षा के लिए जाना जाता है. पुराने जमाने में प्राथमिक विद्यालय तथा सार्वजानिक आर्य इन्टर कालेज फीना का नाम दूर दूर तक रहा है. इनसे पढ़कर फीना के सैकड़ों लोग सरकारी सेवा और उच्च पदों पर पहुँचे हैं. वर्तमान में इनके अलावा फीना में लगभग आठ छोटे बड़े विद्यालय संचालित हैं. इनमे श्री हरिपाल शास्त्री स्मारक महाविद्यालय फीना उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है. फीना के वीरेंद्र सिंह चौहान मुख्य अभियंता बने इनके सुपुत्र अखिलेश चौहान भारतीय वायु सेना में पायलेट बने. ग्राम फीना को राजस्थान मूल के राजा अमरजीत सिंह ने सन 1545 के आसपास पुनर्स्थापित किया था. पहले यह गाँव खेड़े पर बसा था. ग्राम फीना के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न इंजीनियर हेमंत कुमार विज्ञान खोज, शोध, नवाचार, आविष्कार, विज्ञान प्रसार, खोजपूर्ण स्थानीय इतिहास संकलन एवं लेखन, साहित्य सृजन, संपादन और हरियाली विस्तार जैसे विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं । हेमंत कुमार ने भवन निर्माण तकनीक जनजागरण अभियान, क्षेत्रीय इतिहास संकलन एवं लेखन अभियान तथा पेड़ जियाओ अभियान तथा एच०के० शोध पीठिका नामक तीन अभियानों की स्थापना की और निरंतर संचालन कर रहे हैं । इंजीनियर हेमंत कुमार को तकनीकी लेखन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी संस्थान ने प्रदेश स्तरीय सम्पूर्णानन्द नामित पुरस्कार और पचहत्तर हजार की इनाम राशी प्रदान की है इनको जल अभियांत्रिकी में जनोपयोगी और उत्कृष्ट शोध के लिए जल शक्ति मंत्री और विभागध्यक्ष सिंचाई विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय ए० एन० खोसला पदक दिया गया. इं० हेमंत कुमार के सात आविष्कारों को भारत सरकार से पेटेंट मिल चुका है और इनकी लिखी ग्यारह पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं.कारगिल युद्ध के अमर बलिदानी नायक अशोक कुमार इं० हेमन्त कुमार, फीना बिजनौर 2023 978-93-5967-357-8 INDIA 38 फीना के अनेक लोग सफल उद्यमी हैं अनेक विदेशों में अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं. फीना के छह लोग देश की विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विभागाध्यक्ष बन चुके हैं. फीना गुड़ और चीनी उत्पादन इकाईयों के लिए भी प्रसिद्ध रहा है.https://anyflip.com/guzt/lpnt/basic ग्राम फीना का संक्षिप्त परिचय इं० हेमन्त, कुमार, फीना बिजनौर 2020 बिजनौर https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%8C%E0%A4%B0 बिजनौर -विकिपीडिया सन्दर्भ श्रेणी:बिजनौर ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव श्रेणी:बिजनौर ज़िले के गाँव