Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मातृवंश समूह आई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|Mitochondria, mammalian lung - TEM।|350px|स्तनधारी फेफड़ों के मातृवंश समूह। मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह आई या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप I एक मातृवंश समूह है। यह मातृवंश ३% से कम मात्राओं में भारतीय उपमहाद्वीप, मध्य पूर्व और यूरोप में मिलता है। इन इलाकों से बहार यह बहुत की कम मिलता है। मध्य और पूर्वी यूरोप में फैली कारपैथियन पर्वत श्रंखला के इलाकों में इसकी मात्रा ११% है जो की दुनिया में सब से अधिक है।6/53 in Lemkos, 43–58 10.1353/hub.0.0048 Lemkos shared the highest frequency of haplogroup I ever reported and the highest frequency of haplogroup M* in the region15/133 in Cvjetan S Tolk HV Lauc LB Colak I Dordević D Efremovska L Janićijević B Kvesić A Klarić IM Frequencies of mtDNA haplogroups in southeastern Europe--Croatians, Bosnians and Herzegovinians, Serbians, Macedonians and Macedonian Romani Collegium antropologicum 28 1 193–8 2004 15636075 स्कैन्डिनेवियाई देशों में पाए गए पुराने शवों से पता चला है के प्राचीनकाल में इस क्षेत्र में मातृवंश समूह आई के वंशजों की संख्या १३% थी जबकि इन्ही इलाकों में यह संख्या अब २.५% है - इतिहासकारों का अंदाज़ा है के इस का मतलब है के पिछले हज़ार वर्षों में इन इलाकों में बाहार के बहुत से लोग आकर बसे होंगे जो मातृवंश समूह आई के वंशज नहीं हैं।Hofreiter Michael Melchior Linea Lynnerup Niels Siegismund Hans R. Kivisild Toomas Dissing Jørgen Hofreiter Michael Genetic Diversity among Ancient Nordic Populations PLoS ONE 5 7 e11898 2010 20689597 2912848 10.1371/journal.pone.0011898 The overall occurrence of haplogroups did not deviate from extant Scandinavians, however, haplogroup I was significantly more frequent among the ancient Danes (average 13%) than among extant Danes and Scandinavians (~2.5%) as well as among other ancient population samples reported. Haplogroup I could therefore have been an ancient Southern Scandinavian type “diluted” by later immigration events भारतीय उपमहाद्वीप में सिन्धी लोगों में इसकी संख्या ८% के आस-पास देखी गयी है। अनुमान लगाया जाता है के जिस स्त्री के साथ इस मातृवंश की शुरुआत हुई वह आज से लगभग २६,३०० साल पहले पश्चिमी एशिया की निवासी थी। ध्यान दें के कभी-कभी मातृवंशों और पितृवंशों के नाम मिलते-जुलते होते हैं (जैसे की पितृवंश समूह आई और मातृवंश समूह आई), लेकिन यह केवल एक इत्तेफ़ाक ही है - इनका आपस में कोई सम्बन्ध नहीं है। अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं। इन्हें भी देखें मनुष्य मातृवंश समूह वंश समूह सन्दर्भ श्रेणी:वंश समूह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना