411 REFERENCE · Wikipedia
एस्थर विक्टोरिया अब्राहम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एस्थर विक्टोरिया अब्राहम (30 दिसम्बर 1916 – 6 अगस्त 2006) भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता धारक थीं। उन्हें उनके रंगमंच नाम प्रमिला से जाना जाता था। वो हिन्दी फ़िल्म उद्योग में पहली महिला फ़िल्म निर्देशक रही हैं। वो सन् 1947 में मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने के लिए भी जानी जाती थी।
== व्यक्तिगत जीवन ==
प्रमिला का जन्म सन् 1916 में कलकता (वर्तमान कोलकाता) में एक बग़दादी यहुदी परिवार में हुआ था। वह कोलकाता के एक यहूदी व्यवसायी रूबेन अब्राहम और उनकी दूसरी पत्नी मटिल्डा इसाक की पुत्री थी। उनकी माँ कराची की एक यहूदी महिला थी। प्रमिला के तीन बड़े सौतेले भाई-बहन थे जो उसके पिता की पहले विवाह पैदा हुये थे। उसके अपने माता-पिता की शादी से छः (या पाँच) भाई-बहन थे।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर एस्थर विक्टोरिया अब्राहम
Meet the Jewish Beauty Queens of India