Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चील नीहारिका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|210px|चील नीहारिका चील नीहारिका (अंग्रेजी: Eagle nebula, ईगल नॅब्युला) सर्प तारामंडल में स्थित नवजात तारों का एक खुला तारागुच्छ है जिसके इर्द-गिर्द एक चील की आकृति की नीहारिका फैली हुई है। इसी निहारिका में "सृष्टि के स्तम्भ" नामक क्षेत्र है जिसकी तस्वीरें हबल अंतरिक्ष दूरबीन ने ली थीं और विश्व-भर में प्रसिद्ध हो गई। चील निकरिका की खोज झ़ों-फ़ीलीप द शेसो (Jean-Philippe de Cheseaux, 'झ़' के उच्चारण का ध्यान रखें) ने सन् १७४५-४६ में की थी। चील नीहारिका पृथ्वी से लगभग ६,५०० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है।Space, Alan Dyer, Simon and Schuster, 2007, ISBN 978-1-4169-3860-6. इसमें स्थित सबसे रोशन तारे का मैग्नीट्यूड +८.२४ है और यह दूरबीन के द्वारा आसानी से देखा जा सकता है। इसे मॅसिये वस्तुओं की सूची में भी शामिल किता गया था, जहाँ इसका नामांकन मॅसिये १६ (M16) है। चील नीहारिका दृश्य इन्हें भी देखें नीहारिका हबल अंतरिक्ष दूरबीन सन्दर्भ श्रेणी:नीहारिकाएँ श्रेणी:सर्प तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना