411 REFERENCE · Wikipedia
सोनारी जमशेदपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोनारी जमशेदपुर के उत्तरपूर्व में बसा एक क्षेत्र है। खासतौर से यहाँ जमशेदपुर का स्थानीय हवाई अड्डा होने के कारण जाना जाता है। सोनारी क्षेत्र के कागलनगर में झारखंड की दो प्रमुख नदियों स्वर्णरेखा और खड़कई नदियों का संगम स्थल है जिसे दुमुहानी के नाम से जाना जाता है। हर वर्ष खासतौर पर मकर संक्राति के अवसर पर यहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ जमती है और लोग यहाँ दुमुहानी में पवित्र स्नान करते हैं। यह जमशेदपुर के प्रमुख पिकनिक स्थल के रूप में भी खासा प्रसिद्ध है।
इन्हें भी देखें
जमशेदपुर
झारखंड
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:जमशेदपुर
श्रेणी:झारखंड दोमुहानी स्वर्णरेखा नदी के ऊपर एक नया पुल बना है जो बहुत ही सुन्दर है, ये पुल सोनारी और डोबो को जोड़ती है। जो सराईकेला जिला में पडती है, यही सड़क आगे करीब 7 से 10 km के दुरी में NH 33 को जोड़ती है।
श्रेणी:जमशेदपुर शहर के स्थानीय क्षेत्र