Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जन्मदिन का केक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|जन्मदिन का केक जन्मदिन का केक किसी व्यक्ति के जन्मोत्सव के अवसर पर काटा जाने वाला एक विशेष प्रकार का व्यंजन/मिठाई होते हैं। इन्हें वर्तमान समय में जन्मदिन समारोह का एक प्रमुख हिस्सा माना जाता है हालाँकि जन्मदिन के केक के लिए कोई विशेष मानक नहीं है। ये आम तौर पर मक्खन या क्रीम से ढके हुए और अत्यधिक सजाए गए परत वाले केक होते हैं, जिनके ऊपर अक्सर जन्मदिन की शुभकामनाएँ और जिस व्यक्ति का जन्मोत्सव होता है, उसका नाम लिखा होता है। कई संस्कृतियों में और छोटे बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर केक के ऊपर छोटी जलती हुई मोमबत्तियाँ रखी जाती है। जन्मदिन का केक कई प्रकार के हो सकते हैं, जैसे- कपकेक, केक पॉप, पेस्ट्री इत्यादि।History of Birthday Cake,Origin of Birthday Cakes,Birthday Cake History http://www.tokenz.com/history-of-birthday-cake.html web.archive.org 29 जून 2023 31 दिसम्बर 2019 31 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191231161635/http://www.tokenz.com/history-of-birthday-cake.html bot: unknown The Importance Of Cakes In Making Any Occasion Extra Special https://polarpuffs-cakes.com/page/article/the-importance-of-cakes-in-making-any-occasion-extra-special/ Polar Puffs & Cakes 29 जून 2023 9 नवम्बर 2021 इतिहास thumb|19वीं सदी में जन्मदिन का केक जन्मदिन का केक 19वीं शताब्दी के मध्य से पश्चिमी यूरोपीय देशों में जन्मदिन समारोह का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। हालाँकि, केक और जन्मदिन समारोह के बीच का संबंध प्राचीन रोमन काल से ही देखा जा सकता है। शास्त्रीय रोमन संस्कृति में केक कभी-कभी विशेष जन्मदिनों और शादियों के अवसर पर परोसे जाते थें। उस समय ये आटे और मेवों से बने चपटे गोले की तरह होते थें, जिन्हें ख़मीर से फुलाया जाता था और शहद के ज़रिए मीठा किया जाता था। 15वीं शताब्दी में जर्मनी के केक निर्माताओं ने शादियों के केक के अलावा ग्राहकों के जन्मदिन के लिए भी केक का निर्माण करना शुरू किया। जर्मन लोग बच्चों के जन्मदिन को केक के साथ मनाते थें, इस उत्सव को किंडरफेस्ट कहा जाता था। 17वीं शताब्दी तक आते-आते जन्मदिन के केक ने अपने वर्तमान स्वरूप को प्राप्त कर लिया था हालांकि उस समय तक इनका मूल्य काफ़ी ज्यादा होने के कारण ये केक केवल बहुत अमीर लोगों के लिए ही उपलब्ध थें। 18वीं शताब्दी में हुए औद्योगिक क्रांति के कारण केक की सामग्रियों एवं वस्तुओं के प्रसार के कारण इनके मूल्य में गिरावट आई और परिणामस्वरूप जन्मदिन का केक निम्न वर्ग के लोगों के लिए भी सुलभ हो गए।The History of the Birthday Cake https://hankeringforhistory.com/the-history-of-the-birthday-cake/ Hankering for History 29 जून 2023 16 जनवरी 2013http://www.newenglandrecipes.org/html/birthday-cake.html Birthday Cakes: History & Recipes – Online article with an extensive bibliographyTeam Proflowers The Origin of Birthday Cake and Candles https://www.proflowers.com/blog/origin-of-birthday-cake-and-birthday-candles ProFlowers Blog 29 जून 2023 21 अप्रैल 2015A Brief History of the Birthday Cake https://www.foodandwine.com/desserts/cake/brief-history-birthday-cake Food & Wine 29 जून 2023 enWhy do we cut cake and blow candles on birthdays? https://m.timesofindia.com/life-style/food-news/why-do-we-cut-cake-and-blow-candles-on-birthdays/photostory/86936402.cms The Times of India 29 जून 2023Why Do We Eat Birthday Cake? https://www.allrecipes.com/article/history-of-birthday-cake/ Allrecipes 29 जून 2023 en 29 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230629161228/https://www.allrecipes.com/article/history-of-birthday-cake/ dead जन्मदिन के मोमबत्तियों का इतिहास जन्मदिन के केक पर मोमबत्तियाँ लगाने का इतिहास प्राचीन ग्रीस से शुरू होता है। प्राचीन ग्रीस में लोग चंद्रमा की देवी आर्टेमिस के सम्मान में गोल केक बनाते थें और फिर उस केक पर मोमबत्तियाँ लगाते थें। केक पर जलती हुई ये मोमबत्तियाँ चाँद की चमक का प्रतिनिधित्व करते थें और मोमबत्तियों से निकलने वाले धुएँ आकाश में रहने वाले देवताओं तक लोगों की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं को पहुँचाते थें। कुछ विद्वानों का मानना ​​है कि यह परंपरा वास्तव में जर्मनी में शुरू हुई, जहाँ "जीवन की रोशनी" का प्रतिनिधित्व करने के लिए केक पर एक मोमबत्ती रखी जाती थी। आज इन मोमबत्तियों की संख्या आम तौर पर जन्मदिन वाले व्यक्ति की उम्र को दर्शाती है। कई लोगों का मानना ​​है कि केक पर लगे सभी मोमबत्तियों को एक सांस में बुझाते समय एक मौन इच्छा अवश्य की जानी चाहिए। इच्छा किसी और को नहीं बतानी चाहिए अन्यथा वह पूरी नहीं होती।Birthday Candles,History of Birthday Candles,Birthday Cake Candles,Birthday Candle Traditions http://www.tokenz.com/birthday-candles.html web.archive.org 29 जून 2023 31 दिसम्बर 2019 31 दिसंबर 2019 https://web.archive.org/web/20191231160741/http://www.tokenz.com/birthday-candles.html bot: unknown The Sweet History of Birthday Cakes The Sugar Association https://www.sugar.org/blog/the-sweet-history-of-birthday-cakes/ www.sugar.org 29 जून 2023Zhang Sarah Blowing Out Birthday Candles Increases Cake Bacteria by 1,400 Percent https://www.theatlantic.com/health/archive/2017/07/birthday-candle-bacteria/534987/ The Atlantic 29 जून 2023 en 27 जुलाई 2017Blowing out candles on a birthday cake has a disgusting side effect https://www.independent.co.uk/life-style/blowing-out-birthday-candles-increases-cake-bacteria-1400-per-cent-saliva-spread-icing-study-reveals-a7868671.html The Independent 29 जून 2023 en 31 जुलाई 2017 इन्हें भी देखें जन्मदिन केक सन्दर्भ श्रेणी:मीठा (भोजन) श्रेणी:उत्सव