411 REFERENCE · Wikipedia
अल्फ़ा लूपाई तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|अल्फ़ा लूपाई वृक (लूपस) तारामंडल में 'α' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है
अल्फ़ा लूपाई, जिसका बायर नाम भी यही (α Lupi या α Lup) है, वृक तारामंडल का सब से रोशन तारा है और पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ७४वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे क़रीब ५५० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) लगभग +२.३ है।Starfinder Carole Stott, Giles Sparrow Penguin, 2010 9780756668204 http://books.google.com/books?id=lZxuK0zHSLIC
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में अल्फ़ा लूपाई को "कैक्कैब" (Kakkab) भी कहा जाता हैं।
तारे का ब्यौरा
अल्फ़ा लूपाई एक B1.5 III श्रेणी का नीला-सफ़ेद दानव तारा है। यह एक बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा है जिसकी चमक लगभग ३% ऊपर-नीचे होती रहती है। इसके पास एक और तारा स्थित है जो शायद केवल पृथ्वी से समीप नज़र आता है लेकिन वास्तव में समीप नहीं है।
इन्हें भी देखें
दानव तारा
बेटा सॅफ़ॅई परिवर्ती तारा
वृक तारामंडल
सबसे रोशन तारों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:तारे
श्रेणी:दानव तारे
श्रेणी:वृक तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना