411 REFERENCE · Wikipedia
लखनपहाड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लखनपहाड़ी 𑂪𑂎𑂢𑂣𑂯𑂰𑂚𑂲 Lakhanpahari village full view at dusk from top of lakhan hill by priyam kashyap.jpg Lakhanpahari khanta pokhar in chhath puja by priyam kashyap.jpg Lakhanpahari rainy season view by priyam kashyap.jpg Lakhanpahari chhath puja decoration diya by priyam kashyap.jpg लखनपहाड़ी गाँव का सुन्दर परिदृश्य, खंता पोखर, वर्षा ऋतु में मनोकामनानाथ, छठ पूजा समाहरोह India Jharkhand#India right 24.935 87.244 inline, title झारखंड में स्थिति ज़िला गोड्डा ज़िला प्रान्त झारखंड देश Metric 2.01 53 1427 2011 710 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, अंगिका भामस +5:30 पिनकोड 814147 दूरभाष कोड साक्षरता 78% JH17 https://www.facebook.com/lakhanpahari/
लखनपहाड़ी (Lakhanpahari) भारत के झारखंड राज्य के गोड्डा ज़िले में स्थित एक गाँव है। राष्ट्रीय राजमार्ग 133 इस गाँव के पास से होकर गुज़रता है। 2011 में लखनपहाड़ी की जनसँख्या 1,427 थी,https://www.census2011.co.in/data/village/356856-lakhanpahari-jharkhand.html लखनपहाड़ी पर सेन्सस 2011 की जनगणना यहाँ की प्रचलित भाषा अंगिका है. लखनपहाड़ी एक पंचायत है. यहाँ की साक्षरता दर 78% है और यहाँ मैथिल ब्राह्मण की संख्या सर्वाधिक है."The district gazetteer of Jharkhand," SC Bhatt, Gyan Publishing House, 2002
विवरण
लखनपहाड़ी गाँव पथरगामा प्रखंड में स्थित है। यहाँ के लोग अंगिका एवं हिन्दी बोलते है। यहाँ पर ब्राह्मण की जनसंख्या अधिक है।
लखनपहाड़ी गाँव में 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की जनसंख्या 227 है जो गाँव की कुल जनसंख्या का 15.91% है। लखनपहाड़ी गाँव का औसत लिंग अनुपात 900 है जो झारखंड राज्य के औसत 948 से कम है। जनगणना के अनुसार लखनपहाड़ी के लिए बाल लिंग अनुपात 1027 है, जो झारखंड के औसत 948 से अधिक है।
झारखंड की तुलना में लखनपहाड़ी गांव में साक्षरता दर अधिक है। 2011 में, झारखंड के 66.41% की तुलना में लखनपहाड़ी गांव की साक्षरता दर 78.17% थी। लखनपहाड़ी में पुरुष साक्षरता दर 86.70% है जबकि महिला साक्षरता दर 68.45% है।
भारत के संविधान और पंचायती राज अधिनियम के अनुसार, लखनपहाड़ी गाँव का प्रशासन सरपंच (गाँव के मुखिया) द्वारा किया जाता है, जो गाँव का प्रतिनिधि होता है।
लखनपहाड़ी गांव में अनुसूचित जाति (एससी) की कुल आबादी का 16.26% है। गांव लखनपहाड़ी में वर्तमान में कोई अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी नहीं है।
2011 की जनगणना के अनुसार लखनपहाड़ी गाँव की कुल जनसंख्या में से 556 कार्य गतिविधियों में लगे हुए हैं व 63.31% श्रमिक अपने काम को मुख्य कार्य (रोजगार या 6 महीने से अधिक की कमाई) के रूप में वर्णित करते हैं, जबकि 36.69% 6 महीने से कम समय के लिए आजीविका प्रदान करने वाली सीमांत गतिविधि में शामिल हैं। मुख्य कार्य में लगे 556 श्रमिकों में से 98 कृषक (मालिक या सह-मालिक) हैं, जबकि 129 कृषि श्रमिक हैं।
भौगोलिक स्थिति
लखनपहाड़ी गोड्डा के उत्तरपश्चिम में स्थित है। लखनपहाड़ी जहाँ स्थित है वो पहाड़ी क्षेत्र है। पथरगामा यहाँ का सबसे समिप नगर है।
इस क्षेत्र में कृषि प्रमुख है और सब्जियों, मकई और गन्ने के साथ चावल और गेहूं यहां उगाई जाने वाली मुख्य फसलें हैं। क्षेत्र में उगाए जाने वाले फल जैसे आम, केला, कटहल, जामुन, अमरुद और बेर हैं। लखनपहाड़ी में कुछ लघु और मध्यम उद्योग भी मौजूद हैं
Lakhanpahari_village_view_from_hill_top_by_priyam_kashyap.jpg center 800px पहाड़ से लखनपहाड़ी गाँव का मोहक सांझ में परिदृश्य
रानीपुर (3 किमी), सोनारचक (3 किमी), महेशलिट्टी (4 किमी), पिपरा (5 किमी), बोदरा (7 किमी) लखनपहाड़ी के नजदीकी गांव हैं। लखनपहाड़ी उत्तर की ओर पथरगामा ब्लॉक, दक्षिण की ओर गोड्डा जिला मुख्यालय, पश्चिम की ओर धौरैया ब्लॉक, पूर्व की ओर बोरिजोर ब्लॉक से घिरा हुआ है।
पूजास्थल
लखनपहाड़ी में कई पूजास्थल हैं, जिसमे से यहाँ के शिवालय सबकी दृष्टि अपनी ओर आकर्षित करती है। शिवरात्रि में यहाँ दूर दूर से जुटते और भोले बाबा को जल अर्पित करते हैं। यहाँ कुल 2 तालाब हैं: रसंतार व खंता पोखर। खंता पोखर में बड़े ही धूम धाम से छठ पर्व मनाया जाता है, छठ पर्व के मौके पर खंता पोखर को दुल्हन के जैसा सजाया जाता है। लोग हजारों के तादाद में छठ पर्व मानाने के लिए लखनपहाड़ी की ओर रुख करते हैं।
Kali_mandir_lakhanpahari_by_priyam_kashyap.jpg center 800px लखनपहाड़ी का काली मंदिर (सामने से)
{| class="wikitable" style="text-align: center;"
|-
! scope="col" | क्र.सं.
! scope="col" | मंदिर
! scope="col" | स्थित दिशा क्षेत्र
|-
|1|| हनुमान मंदिर || पूरब
|-
|2|| शीतला मंदिर|| दक्षिणपूर्व
|-
|3|| महदेवपड़ी|| पश्चिम
|-
|4|| शिवालय (महादेव पड़ी) || उत्तरपश्चिम
|-
|-
|4|| शिवालय || दक्षिणपश्चिम
|-
|5|| काली मंदिर || उत्तरपूर्वhttps://www.jagran.com/jharkhand/godda-devotion-bdi-durga-mandir-20863915.html पथरगामा के बड़ी दुर्गा मंदिर में तांत्रिक पद्धति से होती पूजा 2020-10-20 Jagran hin 2021-11-30
|}
जलवायु
यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता अति मनोरम है। यह क्षेत्र पहाड़ों से घिरा है। यहाँ से निकट माँ योगनी एवं मनोकामना बाबा जैसे पूजास्थल स्थित है। लखनपहाड़ी में गर्म, आर्द्र ग्रीष्मकाल और हल्की सर्दी के साथ आर्द्र आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु (कोपेन जलवायु वर्गीकरण Cwa) होती है।https://www.google.com/maps/place/Lakhanpahari,+Jharkhand+814133/@24.9345198,87.2318252,15z/data=!3m1!4b1!4m5!3m4!1s0x39f0608ce7b88bff:0x96bd7ef1fe2e4a50!8m2!3d24.9352347!4d87.2444182 लखनपहाड़ी का गूगल मैप पर मानचित्र
thumb||मनोकामनानाथ पहाड़ (बीच में) और योगिनी पहाड़ (दाएं ओर) का दृश
auto लखनपहाड़ी yes yes 33.3 35.6 42.8 46.3 48.3 45.2 41.5 38.6 38.1 37.6 35.8 31.2 25.9 28.9 34.3 38.4 37.5 35.5 32.7 32.5 32.9 33.0 30.5 27.0 10.2 13.2 17.4 22.3 23.9 24.7 24.1 23.7 23.6 21.0 16.0 11.1 1.7 1.8 5.8 13.8 14.5 17.8 13.4 16.8 13.8 11.8 4.8 2.8 green 9.0 15.0 21.0 35.0 72.0 198.0 343.0 293.0 273.0 116.0 9.0 7.0 60 53 47 50 60 73 83 83 81 74 65 62 66 1.5 2.3 2.2 2.8 6.3 11.3 18.9 16.9 14.1 5.7 1.1 0.8 NOAA (1971-1990)https://www.jagran.com/jharkhand/godda-kacchi-sadak-20578081.html बारिश में कीचड़मय कच्ची सड़क, राहगीर परेशान 2020-08-20 Jagran hin 2021-11-30 December 2012
इन्हें भी देखें
गोड्डा ज़िला
अंगिका भाषा
मैथिल ब्राह्मण का समाज
पथरगामा लखनपहाड़ी का निकटम शहर
बांका में स्थित मंदर पर्वत
दुमका जिला
झारखंड
बाहरी कड़ियाँ
लखनपहाड़ी पर सेन्सस 2011 की जनगणना
लखनपहाड़ी का गूगल मैप पर मानचित्र
लखनपहाड़ी का फेसबुक पेज
लखनपहाड़ी के बारे में
लखनपहाड़ी के बारे में जानकारी
लखनपहाड़ी का मानचित्र
सन्दर्भ
श्रेणी:गोड्डा ज़िला
श्रेणी:झारखण्ड के गाँव
श्रेणी:गोड्डा ज़िले के गाँव