Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एपोगोनिडाए

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एपोगोनिडाएApogonidae Pterapogon kauderni.jpg 250px टेरापोगोन काउडर्नी (Pterapogon kauderni) जंतु रज्जुकी (Chordata) ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes) परकोइडेई (Percoidei) एपोगोनिडाए (Apogonidae) गून्टर, १८५९ वंश कई वंश एपोगोनिडाए (Apogonidae), जिसे कार्डिनल मछली (Cardinalfish) भी कहा जाता है, हड्डीदार किरण-फ़िन मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इसमें लगभग ३७० जातियाँ सम्मिलित हैं जो हिन्द, अटलांटिक और प्रशांत महासागरों में रहती हैं। यह अधिकतर समुद्री मछलियाँ हैं लेकिन इसकी कुछ जातियाँ अर्ध-खारे और कुछ मीठे पानी में भी रहती हैं।Johnson, G.D.; Gill, A.C. (1998). Paxton, J.R.; Eschmeyer, W.N., eds. Encyclopedia of Fishes. San Diego: Academic Press. p. 183. ISBN 0-12-547665-5. रूप व स्वभाव यह ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में अक्सर अनूप झीलों में और रीफ़ों के पास मिलती हैं। आकार छोटा होता है (लगभग १० सेंटीमीटर) और यह अक्सर रंग-बिरंगी होती हैं। इनका पृष्ठीय फ़िन ऊपर के हिस्से में दो भागों में विभाजित होता है। यह अपने शांत स्वभाव के कारण जलजीवशालाओं (अक्वेरियमों) में पाली जाती हैं। सागर में इनमें निशाचरता देखी जाती है और दिन में यह रीफ़ के अंधेरे हिस्सों में छुपती हैं।Smith, J.L.B. (1961): Fishes of the family Apogonidae of the Western Indian Ocean and the Red Sea. Ichthyological Bulletin; No. 22. Department of Ichthyology, Rhodes University, Grahamstown, South Africa. इनमें प्रजनन के दौरान अंडे सेने सेने का कार्य नर मछली द्वारा अपने मुँह में रखकर किया जाता है, जिसे मुख-पालन (mouthbrooding) कहते हैं। इन्हें भी देखें परकोइडेई पर्सिफ़ोर्मेज़ सन्दर्भ * श्रेणी:परकोइडेई श्रेणी:समुद्री मछली कुल