Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नुडसन संख्या

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नुडसन संख्या (Knudsen number (Kn)) एक विमाहीन संख्या है जो आणविक माध्य मुक्त पथ (mean free path) तथा किसी प्रतिनिधि भौतिक लम्बाई के अनुपात के रूप में पारिभाषित की जाती है। यहाँ 'प्रतिनिधि भौतिक लम्बाई' के रूप में प्रसंग के अनुसार कई चीजें ली जा सकतीं हैं, जैसे- किसी द्रव में किसी पिण्ड की त्रिज्या। संख्या का यह नाम डेनमार्क के भौतिकशास्त्री मार्टिन नुडसेन (Martin Knudsen (1871–1949)) के नाम पर पड़ा है। नुडसन संख्या का महत्व इसलिए है कि इसका उपयोग इस बात के लिए किया जाता है कि तरलगतिकीय मॉडलिंग के लिए किस स्थिति में सांख्यिकीय यांत्रिकी का उपयोग किया जाय और किस स्थिति में सतत यांत्रिकी (continuum mechanics) का। यदि नुडसन संख्या का मान 1 से अधिक है तो अणु के माध्य मुक्त पथ की लम्बाई उस समस्या के प्रतिनिधि लम्बाई के तुल्य होगी, इस स्थिति में सतत यांत्रिकीय मॉडल लेना त्रुटिपूर्ण होगा। अतः ऐसी स्थिति में सांख्यिकीय विधियों का उपयोग करना चाहिए। श्रेणी:विमारहित संख्याएँ