411 REFERENCE · Wikipedia
विनोद खोसला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विनोद खोसलाVinod Khosla Vinod_Khosla, Web 2.0 Conference.jpg 1955 1 28 y पुणे, भारत उद्यम पूँजीवादी $1.82 बिलियन नीरू 4
विनोद खोसला (जन्म २८ जनवरी, १९५५ पुणे, भारत मेंhttp://indest.iitd.ac.in/alumni/awards.html IIT Delhi: Distinguished Alumni Awards 22 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080407100031/http://indest.iitd.ac.in/alumni/awards.html 7 अप्रैल 2008 dead एक भारतीय-अमेरिकी पूँजी निवेशकर्ता हैं। वे सिलिकॉन वैली में एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वे सन माइक्रोसिस्टम्स के सह संस्थापक हैं और क्लेनेर, पर्किन्स, कॉफ़ील्ड ऐंड बेयर्स निवेश कम्पनी के 1986 से सामान्य भागीदार हैं।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
खोसला ने इलेक्ट्रॉनिक इंजिनियरिंग टाइम्ज़ में 14 की आयु में इंटेल की स्थापना के बारे में पढ़ा और यही उन्हें टेकनॉलजी में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। आगे खोसला ने आई आई टी दिल्ली से डिग्री और कार्नेजी मेलन युनिवर्सिटी से बायो मेडिकल इंजिनियरिंग में मास्टर्स प्राप्त किया और स्टैनफ़ोर्ड ग्रैजवेट स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से एम बी ए किया।
सन माइक्रोसिस्ट्म्स
स्टैनफ़ोर्ड युनिवर्सिटी से 1980 में ग्रैजुएशन पूरा करने के बाद खोसला ने अपने स्टैनफ़ोर्ड साथियों स्कॉट मैकनेएली, ऐंडी बेकटोलशेइम और बर्केले के बिल जॉए से मिलकर सन माइक्रोसिस्ट्म्स की स्थापना की। खोसला ने 1985 में सन को छोड़ा। 1986 में वे क्लेनेर, पर्किन्स, कॉफ़ील्ड ऐंड बेयर्स निवेश कम्पनी के १९८६ से सामान्य भागीदार बने। खोसला टीई और इंडस ऑन्ट्रप्रेनर्स के संस्थापकों में से एक हैं, वे एकनॉमिक टाइम्स के एक विशेष अंक के अतिथि-संपादक रहे हैं, जो भारत एक प्रमुख व्यापार समाचारपत्र है।
सन के बाद
खोसला ज़ैपलेट डॉट कॉम के "स्नेह में गिरफ़्तार" हुए, और यह कम्पनी प्रशासन, जोखिम और न्याय-अनुसरन में नेतृत्व करने लगी है। http://findarticles.com/p/articles/mi_m0UKG/is_2001_Nov_26/ai_80949876 A winner looking to back other winners 9 जुलाई 2012 https://archive.today/20120709113159/findarticles.com/p/articles/mi_m0UKG/is_2001_Nov_26/ai_80949876 9 जुलाई 2012 dead
व्यापारिक प्रारंभ में विशेषज्ञ होकर भी खोसला ने टेकनॉलजी की कई नाकामियों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है जिनमें आसेरा, ज़ंबील, डाइना बुक, एक्साइट और कई अन्य शामिल हैं।
2004 में खोसला ने अपनी स्वयं की कम्पनी खोसला वेंचर्स स्थापित की।
खोसला ने एक भारतीय सूक्ष्म-वित्त वाली गैर सरकारी संस्था एस के एस माइक्रोफ़ाइनान्स में निवेश किया, जो भारत की गरीब महिलाओं को छोटे ऋण देती है।
विनोद को डेटलाइन एनबीसी पर रविवार, 7 मई, 2006 पर दिखाया गया था। इसमें वे एथेनॉल के ईंधन के रूप में उपयोग पर प्रकाश डाल रहे थे। उन्होंने एथेनॉल कम्पनियों में व्यापक रूप से फैलाव की आशा में निवेश किया। इसके लिए वे ब्राज़ील का उदाहरण देते हैं जो विदेशी तेल पर ईंधन के लिए निर्भर नहीं रहा।Venture capitalist a techie at heart https://web.archive.org/web/20070313021342/http://www.siliconvalley.com/mld/siliconvalley/15770599.htm 13 मार्च 2007 October 15, 2006
खोसला 87 के हामी अभियान के प्रमुख निधिकारक थे जो कैलिफ़ोर्निया प्रोपोज़ीशन 87 को पारित करवाने के लिए था, जो स्वच्छ ऊर्जा की एक पहल थी, हालाँकि नम्बर 2006 में वह पारित होने से रह गई।
2006 में खोसला ने सी के डॉट ओ आर जी की स्थापना की ताकि पाठ्यपुस्तकों का एक मुक्त स्रोत बने जिससे अमरीका में और संसार में शिक्षा का खर्च कम हो। खोसला और उनकी पत्नी नीरू तुलनात्मक दृष्टि से विकिमीडिया फ़ाउंडेशन के तात्त्विक दानकर्ताओं में से एक हैं। इन्होंने $500,000 दान दिया था। http://www.sfgate.com/cgi-bin/article.cgi?f=/c/a/2008/08/23/MNIJ12ETP4.DTL&tsp=1 Wikimedia pegs future on education, not profit Cadelago Chris अगस्त 24, 2008 San Francisco Chronicle 2008-08-24 https://web.archive.org/web/20120306184115/http://www.sfgate.com/cgi-bin/article.cgi?f=%2Fc%2Fa%2F2008%2F08%2F23%2FMNIJ12ETP4.DTL&tsp=1 6 मार्च 2012 live
व्यक्तिगत जीवन
खोसला अपनी पत्नी के साथ वुडसाइड, कैलिफ़ोर्निया में अपनी पत्नी नीरू और उनके चार बच्चों - तीन बेटियाँ (नीना, अनु और वाणी), और बेटे नील के साथ रह्ते हैं।
उपलब्धियाँ
स्थापित कम्पनियाँ
सन माइक्रोसिस्टम्स इंकॉर्पोरेटेड
डेज़ी सिस्टम्स
खोसला वेंचर्स
खोसला वेंचर्स August 2008
खोसला वेंचर्स कई इंटरनेट, सॉफ़्टवेयर और वातावरण के क्षेत्र में काम करता है।http://www.khoslaventures.com/about.html Khosla Ventures 22 सितंबर 2008 https://web.archive.org/web/20081104055913/http://khoslaventures.com/about.html 4 नवंबर 2008 dead इसकी स्थापन 2004 में हुई थी।
मई 2008
नई कम्पनियों के बनने में सहायता
नेक्सजेन (इसे अब एएमडी खरीद चुकी है)
एक्साइट
@होम नेटवर्क
जूनिपर नेटवर्क्स
सेरेन्ट
कॉर्विस
एलएस9
बोर्ड सदस्यता
डोनरचूज़ (https://web.archive.org/web/20190930092151/https://www.donorschoose.org/)
मेट्रिकस्ट्रीम
ईएएसआईसी इंकॉर्पोरेटेड (https://web.archive.org/web/20190609102843/https://www.easic.com/)
स्पेशियल फ़ोनोटिक्स इंकॉर्पोरेटेड
एक्ससीगो सिस्टम्स
मोका5
औसरा
कोवियो
अन्य
1999 वर्ल्ड टेनॉलजी एवार्ड की अन्तिम सूची में नामांकित
डोनरचूज़ सेन फ़्रान्सिस्को के सलाहकार बोर्ड की अवैतनिक अध्यक्षता
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
रेंज फ़्युएल्स
वर्जिन ग्रीन फ़ंड
बाहरी कड़ियाँ
Fear, Greed and Sky Diving, Vinod speaks at Stanford
Vinod speaks to Google employees about ethanol on March 29, 2006
Making cement while sequestering carbon, Issue 127, July 2008; Retrieved 2008-07-20.
Vinod's presentations, papers
Vinod's ethanol views debated
Press
Vinod's Blog
Computer History Museum, 11-Jan-2006: Sun Founders Panel
Sun Feature Story: The Fab Four Reunites (webcast of the event)
Biofuel-ethanol talk by Khosla. Google TechTalks March 29, 2006
Khosla Ventures:
Khosla Ventures Funds Gevo.
Gevo Licenses UCLA Technology.
Vinod Khosla plugs into the electric car; EcoMotors.
Solarflare presentation (ppt).
Vinod Khosla Charlie Rose, 22 Sept. 2006
From geeks to greens
श्रेणी:भारतीय अमेरिकी
श्रेणी:पुणे के लोग
श्रेणी:1955 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:आईआईटी दिल्ली के छात्र