411 REFERENCE · Wikipedia
महाराजा एक्सप्रेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भूरालाल
महाराजा एक्सप्रेस
Maharaja-express-logo.png
150px
महाराजा एक्सप्रेस का प्रतीक चिह्न
विलासिता रेलगाड़ी
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम
yes 2010 3
महाराजा एक्सप्रेस, 2010 से भारतीय रेल द्वारा चलाई जाने वाली एक विलासिता रेलगाड़ी है। यह भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम और कॉक्स किंग्स इंडिया लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम है। सभी समावेशी लागत को मिलाकर इसकी हर टिकट की कीमत $917(लगभग 77000 रुपए) प्रति व्यक्ति प्रति दिन से लेकर $3,560 (लगभग 300000 रुपए) प्रति व्यक्ति प्रति दिन तक है।
महाराजा एक्सप्रेस की चार यात्रा कार्यक्रम हैं जो ज्यादातर दिल्ली से शुरूआत करके आगरा तक जाती है। फिर यह भारत की अन्य हिस्सों में भी जाती है। वहाँ पर प्राचीन स्मारकों, विरासत स्थल, आदि के दर्शन किया जाता हैं।
इस ट्रेन में 23 डिब्बे हैं, जो भारत की महाराजाओं की व्यक्तिगत जीवन की याद दिलाती हैं। इस ट्रेन में दो अत्यधिक सुंदर भोजनालय, एक अवलोकन लाउंज, एक यादगार वस्तुओं की दुकान और रहने के लिए 43 शानदार केबिन हैं।
इतिहास
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम और कॉक्स किंग्स इंडिया लिमिटेड, दुनिया के कुछ पुरानी यात्रा कंपनियों में से एक ने महाराजा एक्सप्रेस को चलाने के लिए एक संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किया।
महाराजा एक्सप्रेस भारत की सबसे कीमती विलासिता रेलगाड़ी है। 2010 में अंतर्राष्ट्रीय रेलवे यात्रियों की सोसायटी द्वारा ट्रेन पर आवास और भोजन की सुविधा, सेवा और बंद गाड़ी भ्रमण कार्यक्रम के लिए प्रशंसा की और 2011 में इसे विश्व की सबसे विलासिता वाली 25 ट्रेनों की सुची में नामित किया गया।
यात्रा कार्यक्रम
महाराजा एक्सप्रेस भूरालाल (मरून) द हैरिटेज़ ऑफ इंडिया KBHFa मुंबई
BHF उदयपुर
BHF जोधपुर
BHF बीकानेर
BHF जयपुर
BHF रणथंभौर
BHF आगरा
KBHFe दिल्ली द इंडियन पैनोरामा KBHFa दिल्ली
BHF जयपुर
BHF रणथंभौर
BHF फतेहपुर सीकरी
BHF आगरा
BHF ओरछा
BHF खजुराहो
BHF वाराणसी
KBHFe दिल्ली ट्रेज़र्स ऑफ इंडिया KBHFa दिल्ली
BHF आगरा
BHF रणथंभौर
BHF जयपुर
KBHFe दिल्ली द इंडियन स्प्लेंडर KBHFa दिल्ली
BHF आगरा
BHF रणथंभौर
BHF जयपुर
BHF बीकानेर
BHF जोधपुर
BHF उदयपुर
KBHFe मुंबई
2012 में भारतीय रेल खानपान और पर्यटन निगम ने 5 नये यात्रा कार्यक्रम शुरु किए,https://www.worldwiderailjourneys.com/train/maharaja-express/journeys 5 Journeys of Maharajas' Express Worldwide Rail Journeys 18 मई 2022 29 जुलाई 2021 https://web.archive.org/web/20210729023009/https://www.worldwiderailjourneys.com/train/maharaja-express/journeys dead जिनमें से 2 कम अवधि के स्वर्ण त्रिकोण भ्रमण (दिल्ली, जयपुर और आगरा) और 3 सप्ताहिक अवधि की अखिल भारतीय यात्राएं हैं।
नाम अवधि रास्ता हेरिटेज़ ऑफ इंडिया (भारत की धरोहर) 6 रातें/7 दिन मुंबई - अजंता - उदयपुर - जोधपुर - बीकानेर - जयपुर - रणथंभौर - आगरा - नई दिल्ली ट्रेज़र्स ऑफ इंडिया (भारत के खज़ाने) 3 रातें/4 दिन दिल्ली-आगरा-रणथंभौर-जयपुर-दिल्ली इंडियन पैनोरामा (भारतीय सिंहावलोकन) 6 रातें/7 दिन दिल्ली - जयपुर - जोधपुर - रणथंभौर - फतेहपुर सीकरी - आगरा - ग्वालियर - ओरछा - खजुराहो - वाराणसी - लखनऊ - दिल्ली द इंडियन स्पलेंडर (भारतीय वैभव) 6 रातें/7 दिन दिल्ली-आगरा-रणथंभौर-जयपुर-बीकानेर-जोधपुर-उदयपुर-बालासिनोर-मुंबई
सन्दर्भ