Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिनेसोटा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumbnail|अमेरिका में स्थिति मिनेसोटा (Minnesota) संयुक्त राज्य के मध्यपश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में स्थित राज्य है। मिनेसोटा को ११ मई १८५८ को ३२वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया था। इस राज्य में झीलों की एक बड़ी संख्या है, और यह "१०,००० झीलों की भूमि" नारे द्वारा जाना जाता है। अमेरिका में मिनेसोटा क्षेत्र में १२वाँ सबसे बड़ा और २१वाँ सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यूरोपीय लोगों के बसने तक मिनेसोटा में कई मूल अमेरिकी जातियाँ निवास करती थी। मिनेसोटा के लगभग ६० प्रतिशत निवासी मिनियापोलिस-सेंट पॉल महानगरीय क्षेत्र में रहते हैं जो कि परिवहन, व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सरकार का केंद्र है। राज्य के बाकी हिस्सों में पश्चिम में गहन कृषि के लिए दिया गया प्रेरी है और दक्षिणपूर्व में पतझड़ी जंगल शामिल है। १९वीं और २०वीं शताब्दी के दौरान, बड़ी संख्या में यूरोपीय निवासियों ने राज्य में प्रवेश किया, जो मुख्य रूप से स्कैंडिनेविया और जर्मनी से आए थे। मिनेसोटा का जीवन स्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा है और वह देश में सबसे अधिक शिक्षित और धनी राज्यों में से एक है।Frohlich Thomas C. http://247wallst.com/special-report/2014/09/23/americas-most-and-least-educated-states/2/ America’s Most (and Least) Educated States - 24/7 Wall St 24/7 Wall St. 2014-09-23 2017-05-15 https://web.archive.org/web/20150203020651/http://247wallst.com/special-report/2014/09/23/americas-most-and-least-educated-states/2/ 3 फ़रवरी 2015 live २०१० की जनगणना के मुताबिक राज्य की जनसंख्या ५३,०३,९२५ है।https://www.census.gov/2010census/popmap/ipmtext.php?fl=27 2010 की जनगंणना 15 मई 2017 https://web.archive.org/web/20170120144032/http://www.census.gov/2010census/popmap/ipmtext.php?fl=27 20 जनवरी 2017 live सन्दर्भ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य