Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लाइव सीडी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|उबन्टू 16.04 (अंग्रेजी) की जीवन्त सीडी से बूट किए गये कम्प्यूटर का स्क्रीन लाइव सीडी, लाइव डीवीडी अथवा लाइव डिस्क एक ऐसी बूट करने योग्य डिस्क होती है जिसमें कि पूरा का पूरा आपरेटिंग सिस्टम समाहित होता है। इन डिस्कों की सहायता से हार्डडिस्क रहित कम्प्यूटरों को भी पूरी तरह से बूट किया जा सकता है। लाइव फ़्लैश ड्राइव भी लाइव सीडियों की तरह ही होती हैं लेकिन इनसे कम्प्यूटर को बूट कराने के पश्चात किए गये बदलाव वापस फ़्लैश ड्राइव में सुरक्षित हो जाते हैं। इससे यह एक चलते फ़िरते कम्प्यूटर की तरह काम करती हैं। सामान्यत: लाइव सीडियां कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क को हाथ नही लगाती हैं परंतु इनके द्वारा हार्ड डिस्क की फ़ाइलें लिखी पढ़ी जा सकती हैं। यहां तक कि आप लाइव सीडियों के द्वारा पूरा का पूरा आपरेटिंग सिस्टम भी अपनी हार्ड डिस्क पर स्थापित कर सकते हैं। इनके द्वारा हम हम हार्ड डिस्क में मौजूद अपने डाटा की बैकअप तथा रिकवरी भी कर सकते हैं। इन्हें भी देखें जीवन्त यूएसबी बाहरी कड़ियाँ Bootable CDROM HowTo Linux Live scripts Pondering Live CDs - A BSD perspective on the concept of Live CDs श्रेणी:प्रचालन तंत्र