411 REFERENCE · Wikipedia
क़ुदसिया बेगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|लघुकृति उधम बाई का आतिशबाज़ी और नृत्य से मनोरंजन दर्शाती हुई (1742 CE में मीर मिरान द्वारा )
कुदसिया बेगम ( उधम बाई ) (मृत्यु 1765), मुग़ल बादशाह मुहम्मद शाह की पत्नी और बादशाह अहमद शाह बहादुर की माँ थीं। उन्होंने वास्तविक रीजेंट, भारत में 1748 से 1754 तक सेवा की और वहाँ की व्यवस्थापकही रहीं।
जीवनी
वह जन्म से हिन्दू थीं और उनका प्रारंभिक नाम उधम बाई था। Bilkees I. Latif 1 January 2010 Forgotten y 3-SCyobP0koC 50 50– Penguin Books India 978-0-14-306454-1 978-0-14-306454-1 पहली बार उनका परिचय शाही अदालत में एक नर्तकी के रूप में हुआ था और इस स्थिति को उन्होंने सदस्यों से पक्ष हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया। समय के साथ सम्राट मुहम्मद शाह के मन में उनके लिए स्नेह उत्पन्न हुआ और उन्होंने उसे अपनी तीसरी पत्नी बनाया। बाद में उन्हें मनसबदार के रूप में नियुक्त किया, जो कि सेना में एक उच्च दर्जा था और जिसका मुख्य काम सम्राट की अनुपस्थिति में नियम और कानून बनाए रखना था।
मुहम्मद शाह की 1748 में मृत्यु के बाद, उनके बेटे अहमद शाह बहादुर (1725-1775) सम्राट बन गए। delhi11 http://www.royalark.net/India4/delhi11.htm Royalark.net 2014-03-11 एक विधवा के रूप में, उन्होंने कुदसिया बेग़म का नाम लिया। अहमद शाह बहादुर एक अप्रभावी शासक था और दृढ़ता से अपनी मां से प्रभावित था। उनके बारे में एक अफवाह थी कि उनका चक्कर, नवाब बहादुर जाविद खान के साथ था, जो कि जनाना के एक हिजड़ा अधीक्षक थे। जाविद खान की बाद में हत्या कर दी गई। जब नवाब इमाद-उल-मुल्क 1754 में दिल्ली पहुंचा तो उसने सम्राट और उसकी मां को गिरफ्तार कर कैदी बना लिया। उनकी शायद कारावास में ही मृत्यु हो गई, हालांकि सही तारीख और कब्र अज्ञात हैं।Dr. B. P. Saha 1997 Begams, concubines, and memsahibs y qWbaAAAAMAAJ Vikas Pub. House
इमारतें
अंगूठाकार|लाल किले के पास मौजूद सुनहरी मस्जिद का निर्माण 1747 में किया गया था
अंगूठाकार|यमुना तट पर उनके महल का निर्माण 1748 में किया गया था
लाल किला के पास सुनहरी मस्जिद का निर्माण 1747 से 1751 के बीच नवाब बहादुर जाविद खान के लिए किया गया था। Ahmad Shah (Mughal emperor) - Encyclopædia Britannica http://www.britannica.com/EBchecked/topic/10159/Ahmad-Shah Britannica.com 2014-03-11
लाल किले के पास यमुना नदी के तट पर, उनके अपने महल और उद्यान का निर्माण 1748 में किया गया था।
सन्दर्भ
श्रेणी:१७६५ में मृत्यु
श्रेणी:मुग़ल साम्राज्य से सम्बन्धित स्त्रियाँ