411 REFERENCE · Wikipedia
फ़िलिपीन्ज़ के नगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|260px|
#ff0000 अति-नगरीकृत स्वतंत्र शहर
#ff00ff स्वतंत्र संघटक शहर
#00ff00 संघटक शहर
#ffffff नगरपालिकाएँ
फ़िलिपीन्ज़ के नगर (तगालोग: lungsod, लुंगसोद; हिलिगायनोन: syudad, सियुदाद) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में संविधान द्वारा परिभाषित शहर होते हैं जिनको क़ानूनी रूप से तीन श्रेणियों में वर्गीकृत कर के उन्हें स्थानीय सरकारें दी जाती हैं।"Decentralization and Good Urban Governance: Papers and Proceedings of the 3rd International Conference on Decentralization," Alex B. Brillantes, Center for Local and Regional Governance, National College of Public Administration and Governance, University of the Philippines, 2004
नगरों की क़ानूनी श्रेणियाँ
अति-नगरीकृत स्वतंत्र शहर (Highly Urbanized Independent Cities)
इनमें कम-से-कम २ लाख लोग रहते हैं, जिसकी पुष्टि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय को करनी होती है। इस दर्जे के लिए नगर की कुल आय ५ करोड़ पेसोस (फ़िलिपीनी मुद्रा) होनी आवश्यक है। पूरे देश में २०१६ में ३३ अति-नगरीकृत शहर थे, जिनमें से १६ मेट्रो मनिला क्षेत्र में थे।
संघटक शहर (Component Cities)
यह वे नगर हैं जो अति-नगरीकृत स्वतंत्र शहर का दर्जा प्राप्त नहीं कर सकते। इन्हें उस प्रान्त का हिस्सा माना जाता है जिसमें वे भौगोलिक रूप से स्थित हैं। अगर वे किन्हीं दो प्रान्तों की सीमा पर स्थित हैं तो उस प्रान्त का भाग माने जाते हैं जिसकी यह कभी नगरपालिका हुआ करते थे।
स्वतंत्र संघटक शहर (Independent Component Cities)
यह ऐसे शहर हैं जो अति-नगरीकृत स्वतंत्र शहर के स्तर पर तो नहीं हैं लेकिन जिन्हें फ़िलिपीनी संसद (जो कांग्रेस कहलाती है) ने अपने आसपास के प्रान्त से स्वतंत्र अस्तित्व प्रदान कर दिया है। इस शहरों के निवासी अपनी प्रान्त की सरकार चुनने के लिए मतदान नहीं कर सकती क्योंकि इन नगरों की अपनी भिन्न सरकारें होती हैं। फ़िलिपीन्ज़ में २०१६ तक ऐसे केवल ५ शहर कोताबातो, दगुपान, नागा, ओरमोक और सांतिआगो थे।
इन्हें भी देखें
फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र
फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त
सन्दर्भ
*
श्रेणी:एशियाई देशों के उपविभाग
नगर