Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्विलपैड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्विलपैड हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं को टाइप करने हेतु एक ऑनलाइन टाइपिंग औजार है। यह पहला शब्दकोश आधारित ध्वन्यात्मक लिप्यन्तरण विधि वाला कृत्रिम बुद्धिमता युक्त औजार था, बाद में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के भी इसी प्रकार के औजार आये। क्विलपैड का मोबाइल फोन के लिये भी संस्करण क्विलपैड मोबाइल के नाम से जारी हुआ है जिससे कि मोबाइल के आम कीपैड का प्रयोग करके ध्वन्यात्मक लिप्यन्तरण के जरिये हिन्दी टाइप की जा सकती है। == विशेषताएँ == नि:शुल्क लगभग सभी मुख्य भारतीय भाषाओं को लिखने की सुविधा इसका कुंजीपटल आंशिक रूप से लिप्यन्तरण पर आधारित है और साथ ही बुद्धिमान भी है। इसकी सहायता से 'रिच टैक्स्ट' भी लिखा जा सकता है। फाइल को सुरक्षित (save) करने की सुविधा भी है। क्विलपैड की अन्य सुविधाएँ भी हैं, जैसे इसे किसी भी वेबपेज पर आसानी से संलग्न किया जा सकता है जिससे वहाँ आने वाले भारतीय भाषाओं में टिप्पणी कर सकें। == इन्हें भी देखें == गूगल आइऍमई गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन माइक्रोसॉफ्ट इण्डिक लॅंगविज इनपुट टूल == बाहरी कड़ियाँ == क्विलपैड का जालघर