Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओनाइडा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओनाइडा (Oneida), संयुक्त राज्य अमरीका, के न्यूयॉर्क राज्य के मैडिसन प्रदेश का एक नगर है। वर्ष २०१० की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 11,390 थी। ओनाइडा, उनिता तथा सीराक्जूज़ नगरों के मध्य में ओनाइडा झील से दक्षिण-पूर्व ९ किमी॰ पर स्थित है। इसको सैंड्स हिगिबाथम ने १८२९-३० ई. में बसाया था। १९०१ ई. से इसे नगर माना गया है। यह नगर न्यूयॉर्क सेंट्रल तथा न्यूयॉर्क, ओंटेरियो तथा पश्चिमी रेलमार्गो द्वारा जुड़ा हुआ है। दक्षिण-पूर्व की ओर ओनाइडा कासल गाँव है जहाँ पहले ओनाइडा जाति के अमरीकी आदिवासी एकत्रित होते थे। यह नगर इस जातिवालों का मुख्य केंद्र है। ये लोग अधिकांशत: चाँदी के बर्तन बनाने का धंधा करते हैं। इस नगर में लकड़ी की वस्तुओं, विद्युत् संबंधी उपकरण, दूध दुहने के यंत्रों, लोहे के सामान, पट्टियों, कागज की पेटियों इत्यादि का निर्माण होता है। == सन्दर्भ ==