411 REFERENCE · Wikipedia
बया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बया LC IUCN3.1 106008545 Ploceus philippinus BirdLife International 2012.1 2012 5 अक्टूबर 2012 Baya Weaver (Ploceus philippinus)- Male W IMG 0709.jpg फ़िलिपिनस उपजाति का नर Baya Weaver (Female) I IMG 9727.jpg फ़िलिपिनस उपजाति की मादा जन्तु रज्जुकी पक्षी पॅसरिफ़ॉर्मीस प्लोसीडी प्लोसिअस पी. फ़िलिपिनस प्लोसिअस फ़िलिपिनस (लिनेअस,१७६६) Baya Weaver.jpg आवास क्षेत्र उपजाति
प्लोसिअस फ़िलिपिनस
प्लोसिअस बरमॅनिकस
प्लोसिअस ट्रॅवनकोरऍनसिस
बया गोरैया की तरह के पक्षियों की एक प्रजाति है जो गोरैया की तरह मनुष्य के घरों में न रहकर पेड़ की टहनियों में लटकता हुआ सुन्दर घोंसला बनाकर रहती है। यह समूह में रहना पसन्द करती है क्योंकि इसकी वजह से इसके बच्चों को परभक्षियों से सुरक्षा प्रदान होती है। यह अपने घोंसले बस्ती के रूप में बनाती हैं और प्रजनन काल में एक ही वृक्ष में या आस-पास के वृक्षों में कई घोंसले एक साथ देखने को मिलते हैं। इस व्यवहार का सम्बन्ध 'संख्या में सुरक्षा' से है। Salim Ali The Book of Indian Birds, Third Edition Oxford University Press 2002 64,283 0-19-566523-6http://www.birdlife.org/datazone/species/index.html?action=SpcHTMDetails.asp&sid=8545&m=0 Baya Weaver-Fact Sheet Compilers: Stuart Butchart, Jonathan Ekstrom Evaluators: Jeremy Bird, Stuart Butchart BirdLife International 2008 ०५/१०/२०१२ जनवरी 2022 InternetArchiveBot
व्यवहार और पर्यावरण
thumb|left|बया के घोंसले
thumb|left|बया का झुण्ड
बया पक्षी-समूह में रहना पसन्द करती है और काफ़ी शोरगुल करती है। यह अपने घोंसले पानी के निकट बनाती है या फिर उन टहनियों में बनाती है जो पानी के ऊपर हों। अमूमन कांटेदार या ताड़ के वृक्षों में यह अपना घोंसला बनाना पसन्द करती है क्योंकि इसकी वजह से इसके बच्चों को परभक्षियों से सुरक्षा प्रदान होती है। यह अपने घोंसले बस्ती के रूप में बनाती हैं और प्रजनन काल में एक ही वृक्ष में या आस-पास के वृक्षों में कई घोंसले एक साथ देखने को मिलते हैं। इस व्यवहार का सम्बन्ध 'संख्या में सुरक्षा' से है।
बया बीजों की तलाश में पक्षी-समूह में निकलती है और पौधों तथा ज़मीन से बीज चुगती है। पक्षी-समूह विभिन्न संरचनाओं में उड़ते हुए जटिल पैंतरे करते हैं। वह धान तथा अन्य अन्न के खेतों में जाकर चुगती हैं और कभी-कभी पकती हुई फ़सल को नुकसान भी पहुँचाती हैं, जिसकी वजह से यह किसान की दुश्मन बन जाती हैं।Sengupta,S 1974 The Common Baya (Ploceus philippinus) - a serious pest of agriculture Current Science 43 4 24–125 http://www.ias.ac.in/j_archive/currsci/43/vol43contents.html 5 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20120916111323/http://www.ias.ac.in/j_archive/currsci/43/vol43contents.html 16 सितंबर 2012 live
यह पानी के पास के सरकंडों में अपना डेरा जमाती है। यह खाने और घोंसला बनाने की सामग्री के लिए घास तथा फ़सलों, जैसे धान, पर निर्भर करती है। फ़सलों के बीज यह रोपण के समय और परिपक्व होने के समय, दोनों ही परिस्थितियों में चट कर जाती है और किसानों का क्रोध मोल लेती है। Ali, Mir Hamid; Singh, T.G. Manmohan; Banu, Aziz; Rao, M. Anand; Janak, A.T. Sainath 1978 Observations on the food and feeding habits of Baya Weaver Ploceus philippinus J. Bombay Nat. Hist. Soc. 75 1198–1204 इसके आहार में कुछ कीट, जैसे तितली भी होते हैंAmbedkar, V. C. 1972 The Baya [Ploceus philippinus (Linn.)] feeding nestlings with butterflies J. Bombay Nat. Hist. Soc. 69 3 653–654 और इनको छोटे मेढकGeorge, N.J. 1973 Baya (Ploceus philippinus) feeding on frogs https://archive.org/details/biostor-148752 J. Bombay Nat. Hist. Soc. 2 381–382 तथा सीप, घोंघा इत्यादि भी (खासकर अपने बच्चों को खिलाने के लिए) ले जाते देखा गया है।Mukherjee, A.K.; Saha, B.C. 1974 Study on the stomach contents of Common Baya, Ploceus philippinus (Linnaeus) J. Bombay Nat. Hist. Soc. 71 2 308 इसके मौसमी प्रवास भोजन की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। इसका कलरव छोटी-छोटी "चीं-चीं" की ध्वनि होता है। जब प्रजनन काल न हो तो यह मंद आवाज़ में ध्वनि करते हैं।Ali S & S D Ripley 1999 Handbook of the birds of India and Pakistan 10 2 Oxford University Press 92–97 0-19-562063-1
thumb|center|बया पक्षियों का कलरव
इन्हें भी देखें
फ़िन बया
सन्दर्भ
2