411 REFERENCE · Wikipedia
आनुभविक सूत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रसायन विज्ञान में किसी यौगिक का आनुभविक सूत्र (प्रयोगाधारित सूत्र / मूलानुपाती सूत्र / empirical formula) वह सूत्र है जो बताता है कि उस यौगिक के अणु में कौन-कौन से परमाणु हैं तथा उन परमाणुओं की संख्या का सरलतम अनुपात क्या है। उदाहरण के लिये हेक्सेन का प्रयोगाधारित सूत्र C3H7 है जबकि उसका अणुसूत्र C6H14 है।
प्रयोगाधारित सूत्र या 'इम्पिरिकल फॉर्मूला' नाम इसलिये पड़ा है कि जिस विधि से ये सूत्र ज्ञात किये जाते हैं वह प्रयोग पर आधारित है और इसमें अणु में परमाणुओं का सापेक्षिक अनुपात ही पता चल पाता है, परमाणुओं की वास्तविक संख्या का पता नहीं चलता (जिसे किसी अन्य विधि द्वारा प्राप्त किया जाता है)।
center|550px|thumb|बेंजीन अणु का आनुभविक सूत्र (1), आणविक सूत्र (2) तथा अन्य निरूपण : (3) केकुले संरचना (अनुनादी समावयी); (4) समतल षटकोणीय संरचना, जिसमें आबन्ध की लम्बाई और कोण भी लिखे गये हैं; (5) sp2 संकर ऑर्बिटल के बीच सिगमा आबन्ध; (6) परमाणविक कक्षक; (7) Molecular orbital delocalized pi; (8) बेंजीन रिंग
उदाहरण
एसिटिक अम्ल में 40% कार्बन, 53.33% आक्सीजन तथा 6.66% हाइड्रोजन होता है। परमाणु द्रव्यमान द्वारा भाग देने के बाद, हमें यह प्राप्त होता है-
इससे इन तत्त्वों के परमाणुओं का निम्नलिखित अनुपात प्राप्त होता है-
C:O:H = 3.33:3.33:6.66 = 1:1:2
अतः आनुभविक सूत्र CH2O है।
सामान्य पदार्थों के आनुभविक सूत्र
पदार्थ अणुसूत्र प्रयोगाधारित सूत्र जल H 2 O H 2 O मिथेन CH 4 CH 4 बेंजीन C 6 H 6 CH गंधक S 8 S ग्लुकोज C 6 H 12 O 6 CH2O
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Construction of empirical formulas for prediction of experimental data 110 KB
Empirical Formula Problems
श्रेणी:रासायनिक सूत्र