Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२००६

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

2006 २००६ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००६ रविवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। घटनाएँ जनवरी - जून १ जनवरी - ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अब तक का सबसे गर्म दिन। तापमान (४५ डिग्री सेल्शियस) दर्ज हुआ। गैस के दाम पर विवाद होने के कारण रूस ने यूक्रेन को गैस देना बंद कर दिया। 26 जनवरी- अमरीका की मार्टिना नवरातिलोवा टेनिस का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनी। ५ जनवरी - साउदी अरब के मक्का शहर में एक होटल के ढह जाने से हज के लिए गए ७६ हज यात्रियों की मृत्यु हो गयी। ८ अप्रैल- ल्योकशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। २४ जून - फ़िलिपीन्स ने अपने यहाँ मृत्युदंड को समाप्त कर दिया। २७ जून - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। जुलाई - दिसंबर ३ जुलाई - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। १० जुलाई - रूस का विद्रोही नेता बसायेव मार डाला गया। १३ जुलाई- परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द। १६ जुलाई - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उत्तरी कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित हो गया। १७ जुलाई – डिस्कवरी अंतरिक्ष यान फ़्लोरिडा के अंतरिक्ष केंद्र कैप कनैवरल में अपनी १३ दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर सकुशल उतरा। २३ अगस्त - आस्ट्रिया की नताशा काम्पुश अपहरणकर्ता वोल्फगांग प्रिकलोपिल के बंधन से आठ साल बाद भागने में सफल रही। 8 सितंबर- महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगाँव बम धमाके हुए। ६ दिसंबरनासा ने मार्स ग्लोबल सर्वियर द्वारा खिंचे चित्रों को सार्वजनिक किया। निधन २७ जनवरी - सरदार मलिक ९ फरवरी - नादिरा ४ जुलाई - गरहार्ड फ़िशर, भारत में जर्मनी के राजदूत और गांधी शांति पुरस्कार विजेता २१ अगस्त: शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान (जन्म: २१ मार्च, १९१६) को वाराणसी में २७ अगस्त - ऋषिकेश मुखर्जी ९ अक्टूबर - कांशीराम श्रेणी:वर्ष