Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैलाश बुधवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 कैलाश बुधवार ब्रिटेन मे बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक है। अब तक के एकमात्र भारतीय हैं जो बी.बी.सी. रेडियों में हिन्दी एवं तमिल विभागों के अध्यक्ष रह चुके हैं। एक लम्बे अर्से तक बी.बी.सी. रेडियो में काम करने के पश्र्चात आजकल सक्रिय अवकाश प्राप्त जीवन जी रहे हैं। लंदन का शायद ही कोई ऐसा कार्यक्रम होगा जिसमें शिरकत या अध्यक्षता कैलाशजी न कर चुके हों। हिन्दी के यह कर्मठ सिपाही कविता भी लिखते हैं और मंच पर कवि सम्मेलनों का संचालन भी करते हैं। मंच से उनका रिश्ता पृथ्वी थियेटर के दिनों से है। पापाजी पृथ्वीराज कपूर का असर उनके रेडियो प्रसारण एवं नाटक दोनों ही क्षेत्रों में महसूस किया जा सकता है। इन्हें भी देखें आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहास हिंदी साहित्य बाहरी कड़ियाँ लोकप्रिय प्रवासी कथाकार व उनकी रचनाएं लोकप्रिय प्रवासी कवि व उनकी कविताएँ यू के में हिंदी:उद्भव और विकास बुधवार, कैलाश