411 REFERENCE · Wikipedia
फ़िलिपीन सागर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़िलिपीन सागरPhilippine Sea Philippine Sea location.jpg प्रशान्त महासागर संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया गुआम इण्डोनेशिया जापान उत्तरी मारियाना द्वीप पालाउ फ़िलिपीन्ज़ ताइवान बोनिन द्वीप कतंदुआनेस दिनागत द्वीपसमूह गुआम हालमाहेरा होमोनहोन होन्शू क्यूशू लेयते लूज़ोन मारियाना द्वीपसमूह मिन्दनाओ मोरोताइ पालाउ पोलिलो द्वीप रयुक्यु द्वीपसमूह साइपैन सामार सिआरगाओ शिकोकू ताइवान तीनियन उलिथि याप इज़ु-बोनिन गर्त मारियाना गर्त नानकाइ गर्त फ़िलिपीन गर्त रयुक्यु गर्त Pacific Ocean प्रशान्त महासागर में स्थिति 20 N 130 E
फ़िलिपीन सागर (Philippine Sea) फ़िलिपीन्ज़ से पूर्वोत्तर में स्थित एक सीमांत समुद्र है। इसका अनुमानित ५० लाख वर्ग किमी का क्षेत्रफल उत्तर प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग का हिस्सा है।Philippine Sea, encarta.msn.com https://web.archive.org/web/20091031074236/http://encarta.msn.com/ 31 अक्तूबर 2009 (archived from the original https://web.archive.org/web/20090820123304/http://encarta.msn.com/encyclopedia_761580288/Philippine_Sea.html 20 अगस्त 2009 on 2009-08-20). दक्षिणपश्चिम में इसकी सीमा फ़िलिपीन द्वीपसमूह (लूज़ोन, कतंदुआनेस, सामार, लेयते और मिन्दनाओ); दक्षिणपूर्व में हालमाहेरा, मोरोताइ, पालाउ, याप और उलिथि; पूर्व में गुआम, साइपैन और तीनियन; पूर्वोत्तर में बोनिन और इवो जीमा; पश्चिमोत्तर में जापान के होन्शू, शिकोकु और क्युशु द्वीप; तथा पश्चिम में ताइवान पड़ती हैं। http://www.britannica.com/EBchecked/topic/456389/Philippine-Sea Philippine Sea 2008-08-12 Encyclopædia Britannica Online https://web.archive.org/web/20150501055205/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/456389/Philippine-Sea 1 मई 2015 live
इस सागर का फ़र्श एक द्रोणी (बेसिन) है जो भिन्न प्रकार की भूआकृतियों के लिए जानी जाती है, जिसमें भ्रंश उपस्थित हैं। प्लेट विवर्तनिकी के कारण इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर समुद्रसतह से ऊपर उभरी हुई महान चट्टानों द्वीप चापों के रूप में बनी हुई हैं जो इन सीमाओं पर सागर को घेरती हैं। फ़िलिपीन द्वीपसमूह, रयुक्यु द्वीपसमूह और मारियाना द्वीपसमूह इन द्वीप चापों के उदाहरण हैं। फ़िलिपीन सागर की एक और विशेषता बहुत ही गहरी महासागरीय गर्तों की उपस्थिति है, जिनमें फ़िलिपीन गर्त और पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान मारियाना गर्त शामिल हैं। http://www.lighthouse-foundation.org/index.php?id=140&L=1 Philippine Sea 2008-08-12 Lighthouse Foundation https://web.archive.org/web/20160701100525/http://www.lighthouse-foundation.org/index.php?id=140&L=1 1 जुलाई 2016 dead
इन्हें भी देखें
द्वीप चाप
महासागरीय गर्त
फ़िलिपीन सागर प्लेट
सन्दर्भ
*
श्रेणी:प्रशान्त महासागर के सीमांत सागर
श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ के सागर
श्रेणी:जापान के सागर
श्रेणी:ओशिआनिया के सागर