Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इटुरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इटुरीIturi Région Ituri République démocratique du Congo.png बुनिया ६५,६५८ ४२,४१,२३६ २००३ ६५ प्रशासनिक क्षेत्र ५ स्वाहीली इटुरी (Ituri) अफ़्रीका के मध्य में स्थित कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वी प्रान्त (ओरियेन्ताल, Orientale) का एक पूर्वोत्तरी क्षेत्र है जो ऐल्बर्ट झील से पश्चिम में स्थित है। यह सन् १९६२-१९६६ काल में 'किबाली-इटुरी' (Kibali-Ituri) के नाम से एक अलग प्रान्त था लेकिन सन् २००६ के कांगो संविधान ने इसे कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के नवगठित प्रान्तों में से एक न बनाते हुए पूर्वी प्रान्त में विलय कर दिया। इस समय इटुरी को 'इटुरी अन्तरिम प्रशासन' (Ituri Interim Administration) का दर्जा मिला हुआ है और सम्भव है कि इसे एक अलग प्रान्त बना दिया जाये।WOLTERS, S., 2005. "Is Ituri on the Road to Stability? An update on the current security situation in the district." Pretoria: Institute for Security Studies. झड़पें इटुरी में दो मुख्य समुदाय रहते हैं: लेन्डू (Lendu) और हेमा (Hema)। जब कांगो पर बेल्जियम का उपनिवेशी राज था, तब बेल्जियम ने बांटो और राज करो नीति के अंतर्गत हेमा समुदाय को बढ़ावा दिया और लेन्डू-हेमा तनाव सुलगाए रखने के भरसक प्रयास करे। १९६० में कांगो स्वतंत्र हुआ लेकिन यह तनाव जड़ें पकड़ चुका था। लेन्डूओं में यह भी शंका रही है कि पड़ोसी युगांडा देश भी हमेशा हेमाओं की तरफ़दारी करता है। समय-समय पर १९६६ काल से ही यहाँ युगांडा का हस्तक्षेप रहा है। १९९९ में एक स्थानीय सैनिक नेता ने स्वयं ही इटुरी को एक भिन्न प्रान्त घोषित कर दिया और केन्द्रीय सरकार की बात न मानते हुए प्रशासन चलाने लगा। कांगो के केन्द्रीय नेताओं का दावा है कि इसमें युगांडा की भी मिली-भगत थी। जब इटुरी में एक हेमा को राजपाल बना दिया गया तो लेन्डू-हेमा लड़ाईयाँ छिड़ गईं जिसमें १९९८-२००६ काल में लगभग ६०,००० लोगों की जानें गई।"Eastern DR Congo rebels to disarm https://web.archive.org/web/20190202062805/http://newsvote.bbc.co.uk/mpapps/pagetools/print/news.bbc.co.uk/2/hi/africa/6158331.stm 2 फ़रवरी 2019 ", BBC, Published: 2006/11/30 01:39:24 GMT, By Karen Allen, BBC News, Bunia इस अघोषित गृह युद्ध के दौरान सन् २००३ में संयुक्त राष्ट्र ने यहाँ शान्ति पुनर्स्थापित करवाने के लिये एक आयोग बनाया जिसने इस क्षेत्र में 'इटुरी अन्तरिम प्रशासन' की स्थापना करवाई। प्रयासों के बाद शान्ति लौटने लगी और २००६ से भयंकर युद्ध की स्थिति बंद है हालांकि अभी भी हल्की झड़पे होने के समाचार आते रहते हैं। कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें पूर्वी प्रान्त (कांगो) ऐल्बर्ट झील (अफ़्रीका) सन्दर्भ श्रेणी:कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य का इतिहास श्रेणी:पूर्वी प्रान्त (कांगो) श्रेणी:कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य