411 REFERENCE · Wikipedia
राजभवन (पश्चिम बंगाल), दार्जिलिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजभवन दार्जिलिंग भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के राज्यपाल का ग्रीष्मकालीन आधिकारिक आवास है। यह राज्य के दार्जिलिंग नामक नगर में स्थित है। मयंकोटे केलथ नारायणन राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं।Governor of West Bengal https://web.archive.org/web/20120213224620/http://rajbhavankolkata.gov.in/html/ourgovernor.htm 13 फ़रवरी 2012
इतिहास
दार्जिलिंग राजभवन ब्रिटिश राज के दौरान सरकारी गृह हुआ करता था। यह बंगाल के गवर्नर का ग्रीष्मकालीन आवास था। गवर्नर का स्थाई आवास स्थल कलकत्ता का बेल्वेडियर एस्टेट था लेकिन बंगाल की भीषण गर्मियों के मौसम में गवर्नर का आवास और पूरा कार्यालय दार्जिलिंग स्थानान्तरित हो जाता था। सरकारी गृह भवन १८७७ में कोच बेहर के महाराजा ने खरीद लिया था।
ब्रिटिश राज की परम्परा निभाते हुए स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात अभी भी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गर्मियों में दो सप्ताह राजभवन दार्जिलिंग में व्यतीत करते हैं।
इन्हें भी देखें
राजभवन (पश्चिम बंगाल), कोलकाता
पश्चिम बंगाल के राज्यपालों की सूची
पश्चिम बंगाल के मुख्यमन्त्रियों की सूची
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल (पश्चिम बंगाल राजभवन)
श्रेणी:भारत में आधिकारिक आवास
श्रेणी:दार्जिलिंग की इमारतें