411 REFERENCE · Wikipedia
जघन्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जघन्य(heinous) एक हिन्दी शब्द है। जिसका वास्तविक मतलब नीच होता है या नीचता से संबंधित होता है। यह हिंदी में पुलिंग के साथ-साथ विशेषण का भी काम करता है।
उदाहरण
जघन्य एक पुलिंग है जिसका मतलब नीच जाति का व्यक्ति होता है तथा साथ ही विशेषण के तौर पर इसके कई अर्थ हैं जैसे- अति निंदनीय और बुरा, गरहित (जघन्य अपराध) अथवा नीच या क्षुद्र (जैसे- जघन्य पुरुष या जघन्य स्त्री)।
मूल
जघन्य वास्तव में संस्कृत शब्द है जिसको हिंदी ने ग्रहण कर लिया है जिसका अर्थ घृणित (Disgusting) होता है।
अन्य अर्थ
जघन्य के कई समानार्थी और पर्याय हैं जैसे- अंतिम, चरम, गर्हीत, त्याज्य, अत्यंत बुरा, क्षुद्र, नीच, निम्न कुलोत्पन, नीच कुल का(अपमा०) आदि।
संबंधित शब्द
हिंदी में
अन्य भारतीय भाषाओं में निकटतम शब्द
श्रेणी:शब्दार्थ