411 REFERENCE · Wikipedia
बचत खाता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
200px|right|thumb|एक पासबुक, बचत खातों के लेनदेन का पारंपरिक जरिया.
बचत खाता (सेविंग्स अकाउंट), खुदरा वित्तीय संस्थाओं द्वारा दिये जाने वाला एक प्रकार का बैंक खाता है जो पैसे जमा करने और उस पर ब्याज पाने के लिए पेश किया जाता है। यह खाता भुगतान करने और आसानी से चीज़ें खरीदने में भी मदद करता है। बचत खाता आपको धन सुरक्षित रूप से रखने की अनुमति देता है। यह खाताधारकों में बचत करने की आदत को भी बढावा देता है। भारत में यह बैंको और डाकघरों आदि में खोला जा सकता है। आजकल बचत बैंक में पासबुक की सुविधा, चेक की सुविधा, एटीएम की सुविधा, आदि मिलती है। महीने की १० तारीख से लेकर अन्तिम दिन तक जो पैसा जमा रहता है उस पर ब्याज मिलता है।
नियम
Type_of_withdrawals_limited_by_Reg_D May 2010
संयुक्त राज्य अमेरिका में नियम D, 12 CFR 204.2(d)(2) के तहत "सेविंग्स डिपोजिट (बचत जमा)" शब्द में वह जमा या खाता शामिल होता है जो धारा 204.2(d)(1) की आवश्यकताओं को पूरा करता है और जिसमें से डिपोजिट अनुबंध या अमानतदार (डिपोजिटरी इंस्टिट्यूशन) के नियमों के तहत जमाकर्ता के पास प्रति माह या कम से कम चार हफ्तों की स्टेटमेंट साइकल के दौरान छह बार तक हस्तांतरण (ट्रांसफर) या निकासी की अनुमति या अधिकार होता है। अमानतदार इन छह में से तीन ट्रांसफर को चेक, ड्राफ्ट, डेबिट कार्ड, या जमाकर्ता कार्ड, या जमाकर्ता के तृतीय पक्ष को देय अन्य किसी समान आदेश द्वारा किये जाने की अनुमति दे सकती है। जमा की संख्या को सीमित करने संबंधी कोई नियम नहीं है लेकिन कुछ बैंक स्वयं ऐसा करने का निर्णय ले सकते हैं।
अधिकांश यूरोपीय देशों के भीतर जमा खातों पर मिलने वाले ब्याज पर स्रोत पर कर (टैक्स एट सोर्स) लगाया जाता है। कुछ देशों की उच्च दरों के कारण विदेशी जमा उद्योग में भारी वृद्धि हुई है।
संभावित कर चोरी के प्रति चिंता के कारण इन विदेशी वित्तीय केन्द्रों को अर्जित ब्याज की जानकारी को ईयू कर अधिकारियों के साथ साझा करने या विदेशी खातों पर देय ब्याज पर कटने वाले कर को रोककर रखने वाले केन्द्रों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खाता धारकों को रोककर रखे गए कर का भुगतान करना होता है या प्रासंगिक अधिकारियों के समक्ष खाताधारक संबंधी जानकारी का खुलासा करना होता है।http://www.ft.com/cms/s/ae51ab84-0d9f-11db-a385-0000779e2340.html संग्रहीत प्रति 28 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20070707200929/http://www.ft.com/cms/s/ae51ab84-0d9f-11db-a385-0000779e2340.html 7 जुलाई 2007 live
लागत
बचत खाते से निकासी कभी-कभार अधिक महँगी होती है और डिमांड/करेंट अकाउंट (चालू खाते) में समान वित्तीय लेनदेन की अपेक्षा काफी अधिक होती है और इसमें समय भी काफी अधिक लग सकता है। हालांकि, अधिकांश बचत खातों में (जमा प्रमाणपत्रों के विपरीत) निकासी को सीमित नहीं किया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में नियम डी का उल्लंघन करने पर अक्सर एक सेवा शुल्क देना पड़ता है या खाते के दर्जे को घटाकर उसे चेकिंग अकाउंट भी बनाया जा सकता है। ऑनलाइन खातों की सबसे बड़ी खामी, ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस द्वारा ऑनलाइन खाते से धन को "इंट और पत्थर" के एक बैंक (वास्तविक बैंक) में ट्रांसफर (हस्तांतरित) करने में लगने वाला समय है। ऑनलाइन बैंक से धन को निकालकर स्थानीय बैंक में हस्तांतरित किये जाने की अवधि के दौरान कोई ब्याज नहीं मिलता है।
पहचानकर्ता
यदि आप government bank में saving account खुलवाना चाहतें हैं तो आपको किसी एक व्यक्ति को पहचानकर्ता के रूप में बताना होगा । जिसका उसी bank में पहले से खाता हो। यदि आपके पास ऐसा परिचित व्यक्ति नहीं हैं , जिसका उसी bank में पहले से अकाउंट हो , तो आप ऐसी स्थिति में bank manager से सम्पर्क कर सकते है ।
हालाँकि अब कई प्राइवेट बैंक आपके घर आकर आपका वेरिफिकेशन करके अकाउंट ओपन कर सकतें हैं | जिससे आपको किसी पहचानकर्ता की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | लेकिन ये सुविधा अभी सभी बैंको में उपलब्ध नहीं है।
कुछ वित्तीय संस्थाएं केवल-ऑनलाइन बचत खाते ही प्रदान करती है। ये आम तौर पर उच्च ब्याज दर प्रदान करते हैं और इनमे सुरक्षा संबंधी प्रतिबंध भी अधिक होते हैं। इंटरनेट के विकास के साथ उच्च ब्याज दर प्रदान करने वाले खातों की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। http://www.interestsavingsaccounts.net/2009/03/online-savings-accounts-rise-in.html Online Savings Accounts James 2010-01-10 https://web.archive.org/web/20100301072331/http://www.interestsavingsaccounts.net/2009/03/online-savings-accounts-rise-in.html 1 मार्च 2010 dead
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
सावधि जमा (मियादी जमा या फिक्स्ड डिपॉजिट)
आवर्ती जमा (रेकरिंग डिपॉजिट)
बाहरी कड़ियाँ
/Business/Financial_Services/Banking_Services/Online_Banking Online Banking
श्रेणी:बैंकिंग
श्रेणी:ब्याज वहन यंत्र (इंटरेस्ट बियरिंग इंस्ट्रूमेंट)