411 REFERENCE · Wikipedia
करोल बाग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क़रोल बाग़ पड़ोस Karol Bagh, 2008 (6).JPG India New Delhi#India क़रोल बाग़ (दिल्ली) 28.6629 N 77.210 E region:IN-DL inline देश केन्द्र-शासित प्रदेश दिल्ली ज़िला मध्य दिल्ली 505242 2011 IST +5:30 PIN 110005 लोकसभा निर्वाचनक्षेत्र नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र करोल बाग नगरपालिका दिल्ली नगर निगम विमानक्षेत्र से दूरी 18 किमी; रेलस्टेशन से दूरी 3 किमी Karol Bagh en अजमल ख़ान मार्ग
क़रोल बाग़ (Karol Bagh) भारत के पश्चिम दिल्ली का एक बड़ा बाजार एवं आवासीय क्षेत्र है। प्रशासनिक रूप से यह मध्य दिल्ली ज़िले का भाग है। http://www.census2011.co.in/district.php District Census 2011 30 September 2011 2011 Census2011.co.in
आनंद पर्बत
इसके निकट प्राचीन सांस्कृतिक स्थल आनंद पर्बत स्थित है। आनंद पर्वत दिल्ली का एक प्राचीन संस्कृति का क्षेत्र है, पहले जिसका नाम काला पहाड़ था। यहां की ज़मीन में अभ्रक की मात्रा बहुत अधिक है। किसी ज़माने में यह दिल्ली का बहुश्रुत स्थल था। यह इण्डिया गेट के भूमि तल से 165 फुट ऊँचा पहाड़ है जहाँ ऊपर बनें घरों की छतों से आज भी पूरी दिल्ली का 360 डिग्री का विहंगम दिग्भ्रमणात्मक दृश्य रमणीय है।यह सर्वत्र कीकर और जांड नामक झाड़ीनुमा कटीले पेड़ों से अटा पड़ा है। यहाँ पुरानी अकादमिक संस्कृति रही है। ऊपर पुराने विद्यालय स्वातन्त्रय पूर्व अंग्रेजी राज से आज भी ज्यों के त्यों हैं। अब भी वहां अनेक स्वतंत्र भारत से पूर्व के परिवार के लोग रहते हैं जो अधिकांश अध्यापकों के वंशज हैं। यहाँ दशकों से सैन्य छावनी स्थित है जो 600 एकड़ से अधिक पर्वतीय हरित क्षेत्र का संरक्षण करती आई है। यहां के पुराने हरित भागों में बीसवीं शती के 90 के दशक तक भी जंगली नील गाय, चितरीदार हिरन, जंगली सूअर, लौमड़ियां, जंगली कुत्ते, मोर, तोते,बत्तख,जलेबिया साँप, नेवले, भूमिगत दीमक की बांबियां, सफेद उल्लू, बड़ी नस्ल के चमगादड़, गिद्ध, की भरमार रही है। कुल मिलाकर आनंदकर जलवायु का निकर होने से सरकार ने इसका नामकरण आनंद पर्बत ही कर दिया।
इन्हें भी देखें
मध्य दिल्ली
दिल्ली
सन्दर्भ
श्रेणी:दिल्ली के आवासीय क्षेत्र
श्रेणी:दिल्ली में सड़कें
श्रेणी:दिल्ली के उपमंडल
श्रेणी:मध्य दिल्ली ज़िला