Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (Container Corporation of India Ltd) / कॉनकॉर) भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम है। इसका गठन कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत मार्च, 1988 में हुआ और इसने भारतीय रेल के उस समय विद्यमान 7 अन्तर्देशीय कंटेनर डिपो को लेकर नवम्बर, 1989 में कार्य करना आरम्भ किया। इस कम्पनी के गठन का उद्देश्य भारत के अन्तर्राष्ट्रीय एवं आन्तरिक कंटेनरीकृत कार्गो एवं व्यवसाय हेतु बहुविध यातायात संभारतंत्र को बढ़ावा देना था तथा इसका कार्य, यह ध्यान में रखते हुए कि भारतीय रेल के नेटवर्क पर रेल यातायात सुगठित एवं अपेक्षाकृत किफायती विकल्प है, ग्राहकों से सीधे ही सम्पर्क करके ‘द्वार से द्वार तक’ सेवा प्रदान करना था जो कि सड़क यातायात का आधार है। अभी भारत में केवल कॉनकॉर ही सामुद्रिक व्यापारियों को रेल मार्ग से कंटेनरीकृत कार्गों हेतु यातायात मुहैया कराता है। यद्यपि हमारी यातायात योजना में रेलमार्ग ही मुख्य है तथापि व्यवसायिक मांग तथा परिचालन की तत्कालिक आवश्यकताओं के अनुरूप हम सड़क मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। व्यावसायिक आवश्यकताओं, चाहे वे आयात-निर्यात से संबद्ध हो अथवा आन्तरिक (डोमेस्टिक) से, सभी की पूर्ति हेतु कॉनकॉर पूरे देश में फैले हुए कंटेनर टर्मिनलों का भी संचालन करता है। इन्हें भी देखें भारतीय नौवहन निगम बाहरी कड़ियाँ भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड का जालघर श्रेणी:भारत सरकार श्रेणी:भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम