Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्री डिग्गी कल्याण जी मंदिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्री डिग्गी कल्याण जी मंदिर Diggikalyanji.png श्री कल्याणजी मंदिर, डिग्गी India Rajasthan राजस्थान में स्थिति 26.3781443 N 75.4372723 E type:landmark inline,title श्री डिग्गी कल्याण जी मंदिर भारत राजस्थान टोंक जिला डिग्गी, मालपुरा तहसील विष्णु (कल्याणजी) वैशाख पूर्णिमा, श्रावण एकादशी, अमावस्या, जल झूलनी एकादशी प्राचीन माने जाते हैं; 1527 ई. में पुनर्निर्माण राजा डिग्व (पौराणिक कथा) श्री डिग्गी कल्याण जी मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के टोंक जिले के मालपुरा तहसील के डिग्गी कस्बे में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर विष्णु के कल्याणजी रूप को समर्पित है।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया श्री कल्याणजी मंदिर दर्शन https://www.abplive.com/states/rajasthan/vice-president-jagdeep-dhankhar-reached-tonk-rajasthan-visited-shri-kalyanji-temple-ann-2487864 एबीपी लाइव 28 अप्रैल 2025 6 अप्रैल 2024 इतिहास और पौराणिक कथाएँ स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का संबंध राजा डिग्व और अप्सरा उर्वशी से है। किंवदंतियों के अनुसार, राजा डिग्व को कुष्ठ रोग हो गया था और भगवान विष्णु की कृपा से उन्होंने समुद्र से प्राप्त प्रतिमा की स्थापना डिग्गी में की थी। इस प्रतिमा को "कल्याणजी" के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक महत्व यह मंदिर त्वचा रोगों के उपचार से संबंधित विश्वासों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि भगवान के अभिषेक के जल से स्नान करने अथवा उसे पीने से त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है।डिग्गी कल्याणजी मंदिर में स्नान से ठीक होते हैं चर्म रोग https://www.etvbharat.com/hindi/rajasthan/city/alwar/skin-diseases-are-cured-by-bathing-in-the-water-bathed-by-god-in-kalyan-ji-temple/rj20211006220629979 ईटीवी भारत 28 अप्रैल 2025 प्रमुख उत्सव वैशाख पूर्णिमा, श्रावण एकादशी, अमावस्या तथा जल झूलनी एकादशी जैसे पर्वों पर मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं। पूर्णिमा के अवसर पर यहाँ श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखी जाती है।राजस्थान में अवश्य जाएँ: डिग्गी कल्याणजी मंदिर https://navbharattimes.indiatimes.com/travel/religious-trip/must-visit-rajasthan-kalyan-ji-temple/articleshow/69999495.cms नवभारत टाइम्स 28 अप्रैल 2025 27 जून 2019 यात्राएँ मंदिर तक पहुँचने के लिए नियमित पदयात्राएँ आयोजित होती हैं। विशेष रूप से जयपुर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं। डिग्गी कल्याणजी की प्रसिद्ध लाखी पदयात्रा (Lakhi Padayatra) वर्षों से आयोजित हो रही है।डिग्गी कल्याणजी यात्रा 2019 : 54वीं लाखी पदयात्रा https://www.patrika.com/jaipur-news/diggi-kalyan-ji-yatra-2019-54th-lakhi-padyatra-diggi-kalyan-4938203 पत्रिका 28 अप्रैल 2025 30 अगस्त 2019डिग्गी कल्याणजी मंदिर 57वीं पदयात्रा https://www.patrika.com/jaipur-news/jaipur-religious-news-diggi-kalyan-ji-temple-57th-padyatra-7687204 पत्रिका 28 अप्रैल 2025 6 सितंबर 2022पुत्र जन्म के बाद डिग्गी कल्याण पदयात्रा में बढ़ोतरी https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/tonk/news/after-the-birth-of-a-son-shri-diggi-kalyan-padyatra-increased-133490556.html भास्कर 28 अप्रैल 2025 परिवहन और पहुँच श्री डिग्गी कल्याणजी मंदिर जयपुर से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग द्वारा यहाँ पहुँचना सुविधाजनक है। जयपुर जंक्शन निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन है तथा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी निकटतम हवाई अड्डा है। देखें भी टोंक जिला मालपुरा सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान में हिन्दू मंदिर श्रेणी:टोंक जिले में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:विष्णु मंदिर