Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुगं

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|150px पुगं (बर्मी भाषा : ပုဂံ) या बगान, म्यांमार के माण्डले क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन ऐतिहासिक नगर है। पालि भाषा में इसका नाम 'अरिमद्दन' (अरिमर्दन = शत्रु का मर्दन करने वाला) है। ९वीं शताब्दी से लेकर १३वीं शताब्दी तक यह नगर पुगं राज्य की राजधानी था। ११वीं से १३वीं शताब्दी के समय जब यह राज्य अपने चरमोत्कर्ष पर था तब यहाँ १० हजार से अधिक बौद्ध मन्दिर, पगोडा और मठ निर्मित किये गये जिनमें से २२०० मंदिर अब भी अच्छी स्थिति में विद्यमान हैं। कम्बोडिया के अंगकोर वाट नगर की जो प्रसिद्धि है, वही म्यांमार के पुगं नगर की है। center|thumb|600px|पुगं के मंदिर right|thumb|350px इन्हें भी देखें माण्डले बाहरी कड़ियाँ दुनिया की शान है सर्वाधिक मंदिरों- स्मारकों वाला प्राचीन शहर श्रेणी:म्यांमार के नगर श्रेणी:पर्यटन आकर्षण