Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टू स्टेट्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अप्रैल 2014 टू स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ़ माय मैरिज चेतन भगत भारत अंग्रेजी चेतन भगत की शादी से प्रेरित रूपा प्रकाशन 8 अक्टूबर 2009 978-81-291-1530-0 http://www.chetanbhagat.com/books/2_states/ 'टू स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ़ माय मैरिज' चेतन भगत द्वारा २००९ में लिखा गया एक उपन्यास है। यह भारत के दो अलग अलग राज्यों से जुड़े एक युगल की प्रेम कहानी है, जिनके माता पिता इस प्रेम विवाह के विरुद्ध हैं। यह एक काल्पनिक कथा है, जोकि मुख्य रूप से लेखक और उसकी पत्नी अनुषा की वास्तविक कहानी से प्रेरित मानी जाती है। संक्षेप टू स्टेट्स - द स्टोरी ऑफ़ माय मेरिज ("दो प्रदेश - मेरी शादी की कहानी " हिंदी शीर्षक) एक उपन्यास है जो इसके लेखक चेतन भगत की शादी की वास्तविक कहानी से प्रेरित है। कहानी की शुरुआत कृष नाम के एक पंजाबी लड़के से होती है जो अहमदाबाद के आईआईएम कॉलेज का छात्र है, वही उसकी मुलाकात अनन्या स्वामीनाथन नाम की एक लड़की से होती है। दोनों कॉलेज की कैंटीन में मिलते हैं और वही उनकी दोस्ती हो जाती है। कृष और अनन्या हर दिन एक साथ पढाई करना शुरू कर देते हैं। कृष धीरे धीरे अनन्या को पसंद करने लगता है लेकिन अनन्या को पहले भी कई बार लड़कों के प्रेम प्रस्ताव मिल चुके होते हैं लेकिन अनन्या सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर देती है इसलिए कृष अनन्या को अपने प्यार के बारे में कुछ नहीं बताता है। कृष कुछ दिनों बाद अनन्या के साथ पढाई करना बंद कर देता है और उसकी उपेक्षा करने लगता है जिसके कारण एक रात अनन्या कृष के कमरे में जाकर इसका कारण पूछती है तब कृष उसे अपने प्यार के बारे में बताता है। अनन्या इस बात को सुनकर हसने लगती है और वो भी कृष के प्रति अपने प्यार के बारे में उसे बता देती है और इसके बाद ही दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत होती है। वे दोनों एक दुसरे के साथ शादी करने का फैसला कर लेते हैं और हर रात एक साथ पढाई करने लगते हैं, कक्षा में भी एक दुसरे की तरफ ही देखते रहते हैं, इस बीच अनन्या और कृष के बीच कई बार शारीरिक सम्बन्ध भी बन चुके होते हैं। अपनी पढाई के बाद दोनों को उनकी इच्छाओ के अनुसार नौकरी भी मिल जाती है। नौकरी मिलने के बाद वे दोनों शादी करने के लिए अपने अपने माता पिता को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों अलग अलग समुदाय एवं प्रदेश के रहवासी होने के कारण दोनों के माता पिता शादी के लिए इंकार कर देते हैं और फिर यहाँ से होती है दोनों की शादी के लिए संघर्ष की शुरुआत. इस उपन्यास में कृष और अनन्या की शादी के लिए किये गए संघर्ष को दर्शाया गया है। फिल्म अनुकूलन एक प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म निर्माता विश्वास आनंद द्वारा उपन्यास "टू स्टेट्स" पर आधारित फिल्म के निर्माण की घोषणा की गयी थी जिसमे सैफ अली खान द्वारा मुख्या किरदार निभाया जाना था एवं इसका संगीत विशाल शेखर द्वारा बनाया जाने वाला था किन्तु कुछ अज्ञात कारणों से इस फिल्म का निर्माण रोक दिया गया। बाद में इसका अनुकूलन साजिद नादियादवाला द्वारा कर लिया गया। जिसमे मुख किरदार की भूमिका निभाने के लिए शाहरुख़ खान को चुना गया एवं मुख नायिका के लिए दक्षिण फिल्म अभिनेत्री असिन का चयन किया गया। किन्तु बाद में मुख किरदार की भूमिका निभाने के लिए शाहरुख़ खान के स्थान पर रणवीर कपूर को चुन लिया . वर्तमान में इस फिल्म का अनुकूलन बॉलीवुड के प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा कर लिया गया तथा मुख्य किरदार के लिए फिल्म इशकजादे से करियर की शुरुआत करने वाले नायक अर्जुन कपूर और मुख्य नायिका के लिए फ़िल्म "स्टूडेंट ऑफ़ द इयर" से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट को चुना गया। इस फ़िल्म को सन २०१४ में रिलीज़ किया गया। श्रेणी:वास्तविक घटनाओं पर आधारित उपन्यास