Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हेफ़ेई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|हेफ़ेई अनहुइ प्रान्त की राजधानी है हेफ़ेई (合肥, Hefei) पूर्वी चीन के अनहुइ प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह एक उपप्रांत (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखने वाला एक नगर है। यह अनहुइ प्रांत के केन्द्रीय भाग में स्थित है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५७,०२,४६६ अनुमानित की गई थी जिसमें से ३३,५२,०७६ इसके शहरी क्षेत्र में रह रहे थे।China business guide, China Knowledge Press, Dr. Tiger Tong Xiaohu, China Knowledge Press, 2005, ISBN 978-981-4163-21-7 मौसम हेफ़ेई में गर्मियों में मौसम गरम होता है। जुलाई में औसत तापमान २८.१ °सेंटीग्रेड होता है, जबकि कभी-कभी यह ३७ °सेंटीग्रेड या उस से भी ज्यादा पहुँच सकता है। गर्मियों में बारिशें भी हैं। सर्दियों में तापमान शून्य से नीचे गिर जाता है और कभी-कभी ज़रा-बहुत बर्फ़ गिरती है। जनवरी का औसत तापमान २.६ °सेंटीग्रेड रहता है। मई और जून के महीनों में आसपास के देहाती इलाक़ों में किसान अपने खेतों में अगली फ़सल की तैयारी करने के लिए आग लगा देते हैं जिससे पूरे शहर पर अक्सर एक मीठी-गंध वाला धुआँ छा जाता है। हेफ़ेई के कुछ नज़ारे File:Hefei-Jan-2005.JPG सर्दियों में वुहु सड़क File:Anhui provincial government building.jpeg अनहुइ प्रांतीय सरकार का एक दफ़्तर रात को हेफ़ेइ शहर नई बनी निवास इमारतें इन्हें भी देखें अनहुइ सन्दर्भ 2 श्रेणी:अनहुइ श्रेणी:चीन के शहर श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर