Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कृशनसर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कृशनसरनीलम झील Krishansar Lake.jpg गान्दरबल ज़िला, कश्मीर वादी 34.397072 N 75.100447 E region:IN_type:waterbody inline,title स्वच्छ पर्वतीय झील बर्फ़ का पिघलाव विशनसर (झील), किशनगंगा नदी 0.95 km mi 0.6 km mi 3710 m ft दिसम्बर से अप्रैल India Location of the lake in India. कृशनसर (Krishansar, کرشن سر) या कृष्णसर भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले के सोनमर्ग क़स्बे के पास स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है। ३,७१० मीटर पर स्थित यह झील प्रसिद्ध किशनगंगा नदी का सर्वप्रथम स्रोत है। इसकी लम्बाई ०.९५ किमी और चौड़ाई ०.६ किमी है। नाम 'कृशनसर' नाम 'कृष्णसर' का विकृत रूप है और इसका अर्थ 'कृष्ण का सरोवर' है। विवरण कृशनसर एक सुंदर पर्वतीय झील है जिसके पीछे विष्णु पर्वत खड़ा हुआ है। इसकी तुलना अक्सर पास की विशनसर (झील) से की जाती है क्योंकि जहाँ कृशनसर का रंग कुछ हरा नज़र आता है वहाँ विशनसर का बहुत नीला है। दोनों झीलों में ट्राउट मछली मिलती है। यह उत्तरी यूरोप की निवासी है लेकिन इसे कश्मीर की कई नदी-झीलों में लाकर छोड़ा गया था ताकि लोग इन्हें पकड़ने-खाने का आनंद ले सकें।Visiting Kashmir https://web.archive.org/web/20130922131408/http://books.google.com/books?id=WL8j2dGRlzEC 22 सितंबर 2013 , Allan Stacey, Hippocrene Books, 1988, ISBN 9780870525681, ... Descend and cross to a flat area where there are two beautiful mountain lakes, Vishansar and Krishansar, one blue and the other green, and with Mount Vishnu as a backdrop. The lakes are full of trout and a licence is needed for fishing ... कृशनसर के आसपास मर्ग (घास के खुले मैदान) फैले हुए हैं जहाँ चरवाहे अपनी भेड़-बकरियाँ लेकर आते हैं। सर्दियों में यहाँ भारी बर्फ़बारी होती है और झील भी जम जाती है। कृशनसर से एक धारा निकलकर विशनसर में जाती है और उस झील से आगे किशनगंगा नदी निकलती है। झील के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें किशनगंगा नदी सन्दर्भ 2 श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की झीलें श्रेणी:भारत की झीलें श्रेणी:गान्दरबल ज़िला