Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मनोहर श्याम जोशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगस्त 2021 1933 8 9 y मनोहर श्याम जोशी 1933-2006 (देहांत: मार्च 2006BBC Hindi मनोहर श्याम जोशी का निधन https://www.bbc.com/hindi/regionalnews/story/2006/03/060330_manoharshyam_death 15 सितम्बर 2024 BBC Hindi 2006) आधुनिक हिन्दी साहित्य के श्रेष्ट गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार, दूरदर्शन धारावाहिक लेखक, जनवादी-विचारक, फिल्म पट-कथा लेखक, उच्च कोटि के संपादक, कुशल प्रवक्ता तथा स्तंभ-लेखक थे। दूरदर्शन के प्रसिद्ध और लोकप्रिय धारावाहिकों- ' बुनियाद' 'नेताजी कहिन','सिल्वर वेडिंग' 'मुंगेरी लाल के हसीं सपने', 'हम लोग' आदि के कारण वे भारत के घर-घर में प्रसिद्ध हो गए थे। वे रंग-कर्म के भी अच्छे जानकार थे। उन्होंने धारावाहिक और फिल्म लेखन से संबंधित ' पटकथा-लेखन' नामक पुस्तक की रचना की है। दिनमान' और 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान' के संपादक भी रहे। जीवन वृत्त उनका जन्म 09 अगस्त १९३३ को राजस्थान के अजमेर के एक प्रतिष्ठित एवं सुशिक्षित परिवार में हुआ था। उन्होंने स्नातक की शिक्षा विज्ञान में लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की। परिवार में पीढ़ी दर पीढी शास्त्र-साधना एवं पठन-पाठन व विद्या-ग्रहण का क्रम पहले से चला आ रहा था, अतः विद्याध्ययन तथा संचार-साधनों के प्रति जिज्ञासु भाव उन्हें बचपन से ही संस्कार रूप में प्राप्त हुआ जो कालान्तर में उनकी आजीविका एवं उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का आधारबना। । रचानायें उपन्यास कुरु कुरु स्वाहा -1980 कसप - 1982 हरिया हरक्युलिस की हैरानी - 1994 हमज़ाद - 1996 टा टा प्रोफ़ेसर -2001 कयाप - 2001 कौन हूँ मैं - 2006 कपीशजी - 2009 वधस्थल - 2009 उत्तराधिकारिणी - 2015 * क्याप उपन्यास पर 2005 को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया सिल्वर वेडिंग: इस प्रसिद्ध लंबी कहानी के माध्यम से आधुनिक समाज की विसंगतियों को उजागर किया है और दो पीढ़ियों के बीच के वैचारिक अंतराल को स्पष्ट किया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT), कक्षा 12 हिंदी (एच्छिक) - वितान भाग 2, अध्याय: सिल्वर वेडिंग दूरदर्शन धारावाहिक १९८२ में जब भारत के राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर उनका पहला नाटक "हम लोग" प्रसारित होना आरम्भ हुआ तब अधिकतर भारतीयों के लिये टेलिविज़न एक विलास की वस्तु के जैसा था। मनोहर श्याम जोशी ने यह नाटक एक आम भारतीय की रोज़मर्रा की ज़िन्दगी को छूते हुए लिखा था -इस लिये लोग इससे अपने को जुडा हुआ अनुभव करने लगे। इस नाटक के किरदार जैसे कि लाजो जी, बडकी, छुटकी, बसेसर राम का नाम तो जन-जन की ज़ुबान पर था। उनके प्रमुख धारावाहिक निम्नलिखित हैं- हमलोग बुनियाद कक्का जी कहिन मुंगेरी लाल के हसीन सपनें हमराही ज़मीन आसमान गाथा हिन्दी फ़िल्में हे राम पापा कहते हैं अप्पू राजा भ्रष्टाचार बाहरी कड़ियाँ क्याप (गूगल पुस्तक ; लेखक - मनोहर श्याम जोशी) पुस्तक में जोशीजी की रचनाएँजून 2020 InternetArchiveBot इन्हें भी देखें हिन्दी गद्यकार श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत हिन्दी भाषा के साहित्यकार श्रेणी:२००६ में निधन श्रेणी:हिन्दी गद्यकार