Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोलकाता मेट्रो मार्ग 1

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

blue कोलकाता मेट्रो मार्ग 1100pxblue दक्षिणेश्वर - कवि सुभाष Kolkata Metro CRRC Dalian rake 2.png 290px कोलकाता मेट्रो b82880 पारगमन प्रणाली कोलकाता मेट्रो परिचालन IND कोलकाता, भारत दक्षिणेश्वर - उत्तर कवि सुभाष - दक्षिण 26 https://mtp.indianrailways.gov.in 1984 10 24 yes 2021 02 22 yes भारतीय रेलवे कोलकाता मेट्रो रेलवे 32.25 km miKolkata Metro Map https://mtp.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,285 2 5 फीट 6 इंच y 55 km/h संचार-आधारित ट्रेन नियंत्रण alt=|400px show कोलकाता मेट्रो मार्ग 1 जिसे ब्लू लाइन और उत्तर-दक्षिण मेट्रो के रूप में भी जाना जाता है, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित कोलकाता मेट्रो की एक तीव्र पारगमन प्रणाली है। यह भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में स्थित दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और उत्तर 24 परगना जिलों में अपनी सेवा प्रदान करती है। इस मेट्रो मार्ग में दक्षिणेश्वर से लेकर कवि सुभाष तक 26 परिचालन मेट्रो स्टेशन शामिल हैं, जिनमें से 9 जमीन के ऊपर हैं, 2 प्लेटफार्म स्तर पर हैं और शेष 15 भूमिगत हैं। इनके बीच की कुल दूरी 31.3 किलोमीटर (19.4 मील) है। यह मेट्रो मार्ग मुख्य रूप से दक्षिणेश्वर और न्यू गरिया को जोड़ने का कार्य करती है। इसके निर्माण में 5 फीट 6 इंच (1,676 मिलीमीटर) के ब्रॉड गेज का उपयोग किया गया है। इस मेट्रो मार्ग का सबसे नवीनतम स्टेशन दक्षिणेश्वर है, जिसे 22 फरवरी 2021 को खोला गया था, यह नोआपाड़ा से 4.1 किलोमीटर (2.5 मील) उत्तर में स्थित एक मेट्रो स्टेशन है।Kolkata Metro Map https://mtp.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,1,285 कोलकाता मेट्रो मार्ग 1 भारत में निर्मित होने वाली पहली भूमिगत मेट्रो पारगमन प्रणाली थी, जिसका संचालन अक्टूबर 1984 में प्रारंभ हुआ था। फरवरी 1995 तक इस पूरी परियोजना के लागू होने की सम्भावना थी परन्तु स्वदेशी निर्माण प्रक्रिया से हटकर इस मेट्रो मार्ग के निर्माण में कई अन्तर्राष्ट्रीय सलाहकारों के विचार अपनाए गए। यही कारण है कि कुछ राजनीतिक कारणों से इसके निर्माण की गति मंद पड़ गई, परिणामस्वरूप बीरपारा से टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन तक के 15 किलमीटर (9.3 मील) भूमिगत रेलवे के निर्माण में ही लगभग 23 साल लग गए। 28 दिसंबर 2010 को इसे भारतीय रेलवे का 17वां क्षेत्र बनाया गया था।Kolkata Metro is now the 17th zone of Indian Railways http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-12-29/india/28264643_1_metro-railway-kolkata-metro-foundation-stone https://web.archive.org/web/20121104080043/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-12-29/india/28264643_1_metro-railway-kolkata-metro-foundation-stone dead 4 November 2012 29 December 2010 The Times of India 29 December 2010Telegraph India Latest News, Top Stories, Opinion, News Analysis and Comments https://www.telegraphindia.com/ www.telegraphindia.com 25 जून 2023 en इतिहास कोलकाता मेट्रो मार्ग 1 भारत की पहली भूमिगत मेट्रो रेलवे है। इसके निर्माण के लिए यातायात अध्ययनों के आधार पर सर्वप्रथम दमदम - टॉलीगंज कॉरिडोर को कार्यान्वयन के लिए चुना गया और 29 दिसंबर, 1972 से इस परियोजना पर काम शुरू किया गया। भारत की यह पहली मेट्रो लाइन 24 अक्टूबर 1984 को बनकर तैयार हो गई और इसी वर्ष एस्प्लेनेड एवं भवानीपुर (नेताजी भवन) के बीच लगभग 3.4 किलोमीटर के मार्ग को जनता के यात्रा के लिए खोल दिया गया। इस मेट्रो रेलवे का निर्माण और विस्तार 1972 से 2013 तक उत्तरोत्तर रूप से किया गया। चरण- I में 1995 तक, इसे दमदम से टॉलीगंज (महानायक उत्तम कुमार) तक 16.450 किलोमीटर लम्बे क्षेत्र में विस्तार दिया गया। चरण-।। के तहत, अगस्त 2009 तक, महानायक उत्तम कुमार से कवि नजरूल मेट्रो स्टेशन तक 5.834 किलोमीटर के क्षेत्र में इसे विस्तरित किया गया। अक्टूबर 2010 में, पुन: इस मेट्रो सेवा को कवि सुभाष तक बढ़ा दिया गया, जिसकी लंबाई 2.851 किलोमीटर है। 10 जुलाई 2013 को दमदम से नोआपाड़ा तक, 2.091 किलोमीटर विस्‍तार में वाणिज्‍यिक सेवा प्रारंभ किया गया और अंतिम चरण में नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर, 4.139 किलोमीटर तक के क्षेत्र को 23 फरवरी, 2021 से वाणिज्यिक संचालन के लिए खोल दिया गया।मेट्रो रेलवे कोलकता / भारतीय रेल का पोर्टल https://mtp.indianrailways.gov.in/index.jsp?lang=1 mtp.indianrailways.gov.in 25 जून 2023 भविष्य की योजनाएँ सार्वजनिक परिवहन विशेषज्ञों का सुझाव है कि इस मेट्रो मार्ग को दक्षिणेश्वर से बाली और वहाँ से दानकुनी तक विस्तार दिया जाए। इससे पश्चिम बंगाल के तीनों मुख्य शहर सियालदह, कोलकाता और हावड़ा को आसानी से जोड़ा जा सकता है।Kolkata Metro साल्टलेक से हावड़ा मैदान तक जल्द पूरा होगा मेट्रो गलियारे का निर्माण भू-धंसाव बना देरी में वजह - Construction of Metro corridor from Salt Lake to Howrah Maidan will be completed soon landslides cause delay https://www.jagran.com/lite/west-bengal/kolkata-construction-of-metro-corridor-from-salt-lake-to-howrah-maidan-will-be-completed-soon-landslides-cause-delay-23388109.html Jagran 25 जून 2023 hi 25 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230625113533/https://www.jagran.com/lite/west-bengal/kolkata-construction-of-metro-corridor-from-salt-lake-to-howrah-maidan-will-be-completed-soon-landslides-cause-delay-23388109.html dead इन्हें भी देखें मार्ग 2 (मुंबई मेट्रो) कोलकाता मेट्रो सन्दर्भ श्रेणी:परिवहन के साधन श्रेणी:रेल यातायात श्रेणी:मेट्रो रेल श्रेणी:कोलकाता मेट्रो