Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुंबई फ़ुटबॉल अरीना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|2023 में मुंबई फ़ुटबॉल अरीना स्टेडियम का आंतरिक तस्वीर मुंबई फुटबॉल अरीना भारत के मुंबई में एक फुटबॉल स्टेडियम है। यह अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यह देश में सिर्फ़ फुटबॉल के लिए बने कुछ स्टेडियमों में से एक है। यह 2016 से इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी एफसी का घरेलू स्टेडियम रहा है।Match Preview: Mumbai City FC vs Kerala Blasters FC https://www.mumbaicityfc.com/news/match-preview-mumbai-city-fc-vs-kerala-blasters-fc-isl-10 Mumbai City FC 15 फरवरी 2026 en टीम ने अपने पहले दो सीज़न डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले थे। स्थानीय राजनेता आदित्य ठाकरे, बॉलीवुड स्टार और मुंबई सिटी एफसी के मालिक रणबीर कपूर को स्टेडियम के पुनर्विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।Indian Football: Aaditya Thackeray - The brain behind Mumbai Football Arena - Goal.com http://m.goal.com/s/en-india/news/136/india/2016/05/31/23968512/indian-football-aaditya-thackeray-the-brain-behind-mumbai Goal.com 15 फरवरी 2026 en-IN 27 मई 2016 24 जून 2017 https://web.archive.org/web/20170624014234/http://m.goal.com/s/en-india/news/136/india/2016/05/31/23968512/indian-football-aaditya-thackeray-the-brain-behind-mumbai bot: unknown आयोजन इस स्टेडियम में भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने 3 सितंबर 2016 को फीफा इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेला जिसमें भारतीय टीम ने प्यूर्टो रिको की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को 4-1 से हराया। यह 61 वर्षों में शहर द्वारा आयोजित पहला इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच था। इस स्टेडियम में भारत, सेंट किट्स एंड नेविस और मॉरिशस के बीच 2017 हीरो ट्राई-नेशन सीरीज़ हुई जिसमें भारत अंक तालिका के शीर्ष पर रहा। जून 2018 में स्टेडियम ने 2018 इंटरकॉन्टिनेंटल कप के सभी 7 मैचों की मेजाबनी की। इसमें भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने केन्या, न्यूजीलैंड और चीनी ताइपे के खिलाफ चार-तरफ़ा टूर्नामेंट खेला।2018 Intercontinental Cup: Teams, fixtures, TV guide and venue Goal.com India https://www.goal.com/en-in/news/2018-intercontinental-cup-india-teams-fixtures-tv-venue/16v2ikoxs22e61l52jejdoai2t 15 फरवरी 2026 en-IN भारत ने फाइनल में केन्या को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। 2019 में इंडियन सुपर लीग का फाइनल आयोजित किया गया जिसमें बेंगलुरु एफसी और गोवा एफसी शामिल थे। डिफेंडर और राहुल भेके के आखिरी समय में किए गए गोल की वजह से बेंगलुरु एफसी ने मैच जीत लिया। यह बेंगलुरु एफसी की पहली इंडियन सुपर लीग फाइनल जीत थी। यह 2022 एएफसी महिला एशियाई कप के आयोजन स्थल में से एक था। डिजाइन और वातावरण 2022-23 इंडियन सुपर लीग सीज़न से पहले स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया जिसमें बकेट सीट भी लगाया गया। इस सुधार से पहले इस जगह पर लगभग 7,690 से 9,000 दर्शकों के बैठने की जगह थी। इन्हें भी देखें डीवाई पाटिल स्टेडियम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली सन्दर्भ श्रेणी:फुटबॉल स्टेडियम श्रेणी:फुटबॉल श्रेणी:मुम्बई