411 REFERENCE · Wikipedia
पेनी ब्लैक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेनी ब्लैक 150px ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की यूनाइटेड किंगडम लंदन 1840 दुनिया की पहली डाक टिकट अज्ञात 1-पेनी £3-4000 (मिंट) पेनी ब्लैक, दुनिया की पहली चिपकने वाली डाक टिकट थी जिसका प्रयोग सार्वजनिक डाक प्रणाली में किया गया था। इसे ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की यूनाइटेड किंगडम द्वारा 1 मई, 1840 को जारी किया गया था, ताकि इसका प्रयोग उसी वर्ष 6 मई से किया जा सके। लंदन के सभी डाकघरों को इसकी आधिकारिक खेप समय से प्राप्त हो गयी लेकिन यूनाइटेड किंगडम के बाकी हिस्सों में इस नयी डाक टिकट के उपलब्ध होने तक लोग डाक सेवाओं का नकद भुगतान ही करते रहे। कुछ डाक कार्यालय जैसे कि बाथ ने, अनाधिकारिक रूप से टिकट की बिक्री 2 मई से ही शुरू कर दी।
thumb|left|100px|एक पेनी ब्लैक के ऊपर लाल निरस्तन चिन्हएक बार डाक टिकट के प्रयोग के बाद इस पर लाल स्याही से निरस्त करने का चिन्ह अंकित किया जाता था। हालांकि इसे देखना कठिन था और यह आसानी से दूर किया जा सकता था। इस प्रकार की प्रयुक्त डाक टिकटें बहुत दुर्लभ तो नहीं हैं फिर भी इनका बाजार मूल्य, कुछ पाउंड से लेकर £ 1,000 के बीच है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
पेनी रेड
2 पेनी ब्लु
श्रेणी:डाक टिकट