411 REFERENCE · Wikipedia
पराप्राकृतिक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|पानी पर चलना (१८९०), रूसी चित्रकार ईवान आईवाज़ोवस्की द्वारा, यीशु मसीह के लिए जिम्मेदार कई अलौकिक कर्मों में से एक को दर्शाता है।
पराप्राकृतिक शब्द उन व्यक्तियों, वस्तुओं या घटनाओं के लिए प्रयुक्त होता है जिसे कुछ लोग वास्तविक मानते हैं, लेकिन जो प्रकृति का भाग नहीं होते या सामान्य प्रकृति से परे होते है। "अलौकिक" या "पारलौकिक" शब्द भी इसके लिए प्रयुक्त होता है। चूंकि इनके अस्तित्व को सिद्ध कर पाना संभव नहीं होता, इसलिए आमतौर पर लोग इनके बारे में असहमत रहते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि हमें पराप्राकृतिक के स्थान पर विषय (व्यक्ति, वस्तु, या घटना) पर बोलना चाहिए, क्योंकि हम यह सिद्ध नहीं कर सकते की पराप्राकृतिक विषय वास्तविक हैं। कुछ अन्य लोगों का मानना है कि यद्यपि पराप्राकृतिक विषयों का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं होता, लेकिन ये वास्तविक हैं। बहुत से विषय जैसे धर्म, जादू, चमत्कार, आत्मा, भूत, देवदूत, शैतान, देव और ईश्वर पराप्राकृतिक या पारलौकिक हैं।
फ़न्तासी
कॉमिक पुस्तकों में, एक सूपरहीरो या महानायक वह व्यक्ति होता है जिसके पास पराप्राकृतिक या महामानवीय शक्तियां होतीं हैं और वह लोगो को खतरों से बचाता है और अपनी पहचान छिपाता है। इनकी शक्तियों को महामानवीय इसलिए कहा जाता है क्योंकि प्राकृतिक रूप से किसी भी सामान्य मानव में ऐसी शक्तियां सम्भव नहीं हैं। उदाहरण के लिए सूपरमैन, स्पाइडर-मैन, बैटमैन इत्यादि।
इन्हें भी देखें
पराप्राकृतिक विश्वास का वैज्ञानिक अध्ययन
रसल की चायदानी
उड़न तश्तरी
श्रेणी:पराप्राकृतिक
श्रेणी:मिथकीय शक्तियां