411 REFERENCE · Wikipedia
प्रिज़्म (निगरानी कार्यक्रम)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|प्रिज़्म कार्यक्रम का लोगो
प्रिज़्म (PRISM) 2007 से संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा संचालित एक गुप्त जन इलेक्ट्रॉनिक निगरानी डेटा खनन कार्यक्रम है। प्रिज़्म डाटा संग्रह के प्रयास के लिए एक सरकारी कोड नाम है जिसे आधिकारिक तौर पर SIGAD US-984XN शीर्षक से जाना जाता है। गैलमन बार्टन; पॉईट्रेस लॉरा http://www.washingtonpost.com/investigations/us-intelligence-mining-data-from-nine-us-internet-companies-in-broad-secret-program/2013/06/06/3a0c0da8-cebf-11e2-8845-d970ccb04497_story.html US Intelligence Mining Data from Nine U.S. Internet Companies in Broad Secret Program द वॉशिंगटन पोस्ट जून 6, 2013 अगस्त 11, 2013 https://web.archive.org/web/20130607000020/http://www.washingtonpost.com/investigations/us-intelligence-mining-data-from-nine-us-internet-companies-in-broad-secret-program/2013/06/06/3a0c0da8-cebf-11e2-8845-d970ccb04497_story.html 7 जून 2013 live ब्रौन स्टीफ़न फ्लेर्टी एन गिलम जैक अपाज़ो मैट Secret to PRISM Program: Even Bigger Data Seizures http://bigstory.ap.org/article/secret-prism-success-even-bigger-data-seizure एसोसिएटेड प्रेस जून 15, 2013 अगस्त 11, 2013 https://web.archive.org/web/20130910083307/http://bigstory.ap.org/article/secret-prism-success-even-bigger-data-seizure 10 सितंबर 2013 live चैपल, बिल http://www.npr.org/blogs/thetwo-way/2013/06/06/189321612/nsa-reportedly-mines-servers-of-u-s-internet-firms-for-data NSA Reportedly Mines Servers of US Internet Firms for Data द टू-वे (एनपीआर का ब्लॉग) जून 6, 2013 अगस्त 11, 2013 https://web.archive.org/web/20130811080630/http://www.npr.org/blogs/thetwo-way/2013/06/06/189321612/nsa-reportedly-mines-servers-of-u-s-internet-firms-for-data 11 अगस्त 2013 live http://www.zdnet.com/prism-heres-how-the-nsa-wiretapped-the-internet-7000016565/ PRISM: Here's How the NSA Wiretapped the Internet ZDNet जून 8, 2013 अगस्त 11, 2013 https://web.archive.org/web/20130614052001/http://www.zdnet.com/prism-heres-how-the-nsa-wiretapped-the-internet-7000016565/ 14 जून 2013 live
बुश प्रशासन के अंतर्गत 2007 में पारित हुए प्रोटेक्ट अमेरिका एक्ट के बाद प्रिज़्म शुरू हुआ।ली, टिमोथी बी॰ (जून 6, 2013). "How Congress Unknowingly Legalized PRISM in 2007" https://web.archive.org/web/20130722100311/http://www.washingtonpost.com/blogs/wonkblog/wp/2013/06/06/how-congress-unknowingly-legalized-prism-in-2007/ 22 जुलाई 2013 . वॉन्कब्लॉग (द वॉशिंगटन पोस्ट का ब्लॉग). अभिगमन तिथि: अगस्त 11, 2013. कार्यक्रम का संचालन यूएस फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विलेन्स कोर्ट (फ़ीसा कोर्ट) के पर्यवेक्षण के अंतर्गत होता है जो स्वयं 1978 के फॉरेन इंटेलिजेंस सर्विलेन्स एक्ट के तहत स्थापित और अधिकृत किया गया था।http://www.dni.gov/files/documents/Facts%20on%20the%20Collection%20of%20Intelligence%20Pursuant%20to%20Section%20702.pdf Facts on the Collection of Intelligence Pursuant to Section 702 of the Foreign Intelligence Surveillance Act Dni.gov जून 8, 2013 अगस्त 11, 2013 https://web.archive.org/web/20131002221851/http://www.dni.gov/files/documents/Facts%20on%20the%20Collection%20of%20Intelligence%20Pursuant%20to%20Section%20702.pdf 2 अक्तूबर 2013 live इसे छह वर्ष पश्चात एनएसए के तकनीकी ठेकेदार एड्वर्ड स्नोडेन ने लीक किया, जिसने आगाह किया कि जन डेटा संग्रह की सीमा जितनी जनता को पता थी उसकी तुलना में कहीं अधिक थी और इसके साथ ही उसने इन गतिविधियों को "खतरनाक" और "आपराधिक" बताया।मेज़्ज़ोफियोरे, जियानलूका (जून 17, 2013). "NSA Whistleblower Edward Snowden: Washington Snoopers Are Criminals" https://web.archive.org/web/20130917104436/http://www.ibtimes.co.uk/articles/479709/20130617/nsa-whistleblower-edward-snowden.htm 17 सितंबर 2013 . इंटरनेशनल बिज़नेस टाइम्स. अभिगमन तिथि: अगस्त 11, 2013. ये खुलासे द गार्डियन और द वॉशिंगटन पोस्ट के द्वारा जून 6, 2013, को प्रकाशित किए गए थे।
दस्तावेज़ जो लीक में शामिल था उसके अनुसार प्रिज़्म "एनएसए विश्लेषणात्मक रिपोर्ट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कच्ची खुफ़िया जानकारी का नंबर एक स्रोत था"। लीक हुई जानकारी उस रहस्योद्घाटन के एक दिन पश्चात सार्वजनिक हुई जिसमें फ़ीसा कोर्ट दूरसंचार कंपनी वेरिज़ोन कम्युनिकेशंस की एक गौण कंपनी को आदेश दिया था कि उसे दैनिक आधार पर अपने सभी ग्राहकों द्वारा की गईं टेलीफ़ोन कॉल के ट्रैकिंग लॉग एनएसए को उपलब्ध कराने पड़ेंगे।ग्रीनवॉल्ड, ग्लेन NSA Collecting Phone Records of Millions of Verizon Customers Daily Top Secret Court Order Requiring Verizon to Hand Over All Call Data Shows Scale of Domestic Surveillance under Obama http://www.guardian.co.uk/world/2013/jun/06/nsa-phone-records-verizon-court-order द गार्डियन जून 5, 2013 अगस्त 11, 2013 https://web.archive.org/web/20130726213056/http://www.guardian.co.uk/world/2013/jun/06/nsa-phone-records-verizon-court-order 26 जुलाई 2013 live
अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने द गार्डियन और वॉशिंगटन पोस्ट की कहानियों के कुछ पहलुओं को विवादास्पद कहा है और कार्यक्रम का बचाव यह कहते हुआ करा कि वॉरंट के बिना यह घरेलू ठिकानों पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार इसके द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को रोकने में सहायता मिली है और इसे संघीय सरकार की कार्यकारी, न्यायिक और विधायी शाखाओं से स्वतंत्र निरीक्षण प्राप्त होते हैं। शीरा ओवाइड जून 8, 2013 http://online.wsj.com/article/SB10001424127887324299104578533802289432458.html U.S. Official Releases Details of Prism Program द वॉल स्ट्रीट जर्नल अगस्त 11, 2013 https://web.archive.org/web/20130822104459/http://online.wsj.com/article/SB10001424127887324299104578533802289432458.html 22 अगस्त 2013 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
PRISM (surveillance program) प्रिज़्म
The NSA Files
The Government Is Profiling You: हाल के इतिहास में एनएसए द्वारा की गई घरेलू जासूसी को समझाती वीडियो।
श्रेणी:मानवाधिकार
श्रेणी:सामूहिक निगरानी
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीति