Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विषैले सर्प

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|विषेले सर्प , जहर विषैले सर्प सर्पों की एक तरह की प्रजाति है, जो विष बनाने में सक्षम होते हैं। इस जहर या विष का उपयोग सर्प अपने शिकार को आसानी से पकड़ने और बचाने के लिए करते हैं। इनके पास चबाने लायक दाँत नहीं होते हैं। यह जीवों को सीधे निगलने का कार्य करते हैं। इस कारण शिकार को अच्छी तरह से पचाने हेतु यह विष का उपयोग करते हैं। इससे कुछ ही पलों में शिकार की मृत्यु हो जाती है और सर्प अपने भोजन को बिना किसी विरोध के खा लेता है। कई बार सर्प अपने आप को बचाने के लिए भी विष का उपयोग करते हैं। लेकिन कई तरह के सर्पों की प्रजाति विष नहीं बना सकती है। लेकिन इनमें से कई सर्पों के विष का मनुष्य पर उतना हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है। विकास विषैले सर्पों का इतिहास लगभग 2 करोड़ 50 लाख वर्ष पुराना है।Oldest fossil evidence of modern African venomous snakes found in Tanzania http://www.ohio.edu/research/communications/snakes.cfm Ohio University March 20, 2014 10.1371/journal.pone.0090415 26 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20160309075233/https://www.ohio.edu/research/communications/snakes.cfm 9 मार्च 2016 dead इनका यह विष एक तरह की लार है जो यह शिकार को रोकने और अपनी आत्म रक्षा के लिए उपयोग करने लगे हैं। इनकी अति विशिष्ट दांत, खोखले नुकीले धीरे धीरे विकसित होने लगे। इन सर्पों को विषैला के रूप में वर्गीकृत किया गया है। लेकिन कई सर्पों में जहर मौजूद होता है, लेकिन बहुत कम मात्रा में। कुछ रक्त को लक्ष्य में रखते हैं तो कुछ ऊतक को। इस तरह की 'विषाक्त लार' का विकास छिपकली में भी समानान्तर रूप से हुआ है। एक परिकल्पना के अनुसार कुछ सर्प प्रजातियों ने या तो अपना विष के उत्पादन क्षमता को खो दिया है या वह छोटे शिकार को पकड़ने के लिए कम मात्रा में ही विष का उत्पादन करते हैं। जिससे मनुष्यों पर इसका हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है। इन्हें भी देखें सर्पदंश प्रतिविष प्रतिकारक सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Venomous snakes and outdoor workers अंग्रेज़ी में श्रेणी:जीव विज्ञान