411 REFERENCE · Wikipedia
तेरा सुरूर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तेरा सुरूर भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन शान अर्रान्हा ने और निर्माण विपिन रेशमिया व सोनिया कपूर ने किया है। यह फिल्म 11 मार्च 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।
== निर्माण ==
=== विकास ===
हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व कई जगह की यात्रा की। इन्होंने पुणे, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली आदि शहरों में भी गए। हिमेश 8 मार्च 2016 को अजमेर शरीफ दरगाह भी गए थे, जहाँ वे अपनी फिल्म की सफलता की कामना भी किए। इस फिल्म के निर्देशक का कहना था कि इस फिल्म का पूरा लागत इसके संगीत के अधिकार बेचने से ही पूरा हो गया था। यहाँ तक कि इस फिल्म के प्रदर्शन से पहले ही फिल्म का सारा लागत वापस हो गया।
=== प्रचार ===
यह फिल्म ₹11 करोड़ के लागत में बना है, जिसमें ₹6.5 करोड़ रुपये फिल्म के निर्माण में खर्च हुए थे और बाकी ₹4.5 करोड़ रुपये इस फिल्म के विज्ञापन और प्रचार करने में। इस फिल्म की जानकारी दिसम्बर 2015 को बताया गया था। 27 जनवरी 2016 को टी-सीरीज ने यूट्यूब और ट्विटर में फिल्म की झलक को डाला था।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
तेरा सुरूर इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर
तेरा सुरूर बॉलीवुड हंगामा पर