411 REFERENCE · Wikipedia
गोल्ड (2018 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोल्ड Gold 2018 film poster.jpeg फिल्म का पोस्टर रीमा कागती रितेश सिधवानी फरहान अख्तर पटकथा:रीमा कागतीसंवाद:राजेश देवराज रीमा कागती राजेश देवराज अक्षय कुमार मौनी रॉय कुणाल कपूर अमित साध विनीत कुमार सिंह सनी कौशल निकिता दत्ता गाने और स्कोर:सचिन–जिगरअतिरिक्त गाने:तनिष्क बागचीआर्को प्रवो मुखर्जी अल्वारो गुटिरेज़ आनंद सुबया एक्सेल एंटरटेनमेंट ए ए फिल्म्स yes 2018 8 15 भारत 151 मिनटhttp://www.bbfc.co.uk/releases/gold-2018 Gold British Board of Film Classification www.bbfc.co.uk en 2018-08-11 https://web.archive.org/web/20191227044548/https://bbfc.co.uk/releases/gold-2018 27 दिसंबर 2019 dead भारत हिन्दी 61 करोड़ 158 करोड़https://boxofficeindia.com/movie.php?movieid=3815 Gold - Movie - Box Office India Box Office India 28 August 2018https://www.bollywoodhungama.com/news/box-office-special-features/box-office-worldwide-collections-day-wise-break-gold/ Box Office: Worldwide Collections and Day wise breakup of Gold - Bollywood Hungama बॉलीवुड हँगामा 2 September 2018 16 August 2018
गोल्ड एक ऐतिहासिक खेल पर आधारित 2018 की भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रीमा कगति ने और निर्माण एक्सेल एंटरटैनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर ने मिल कर किया है। इसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार, मौनी राय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह, अमित साध और सनी कौशल हैं।
कलाकार
अक्षय कुमार - तपन दास
मौनी रॉय
कुणाल कपूर - सम्राट
विनीत कुमार सिंह - इम्तियाज़ शाह
अमित साध - रघुबीर प्रताप सिंह
सनी कौशल - हिम्मत सिंह
निकिता दत्त
निर्माण
विकास
इस फिल्म को बनाने की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2016 में की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इस फिल्म में मुख्य किरदार अक्षय कुमार निभाएंगे। इस फिल्म में कलाकारों को हॉकी सिखाने के लिए अर्जुन पुरस्कार प्राप्त भारत के पूर्व राष्ट्रिय हॉकी टीम के कप्तान, संदीप सिंह को चुना गया।
इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग यॉर्कशायर और इंग्लैंड के मिडलैंड में हुई थी।
फिल्मांकन
इस फिल्म के फिल्मांकन की शुरुआत 1 जुलाई 2017 में ब्रैडफोर्ड, इंग्लैंड में हुई। जिसके बाद फिल्माने का कार्य वहाँ से यॉर्कशायर, डॉनकास्टर और रोथरहैम में हुआ। जब इंग्लैंड में शूटिंग का सारा काम हो गया, तो पूरा दल सितम्बर 2017 को पंजाब लौट आया। जिसमें उन्हें अमृतसर और पटियाला में बाकी बची शूटिंग पूरी करनी थी। अंत में दिसम्बर 2017 को मुंबई में फिल्म बन कर तैयार हो गया। 10 दिसम्बर 2017 को अक्षय कुमार ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद इसकी पहली झलक 5 फरवरी 2018 को दिखाई गई।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:2018 में बनी हिन्दी फ़िल्म