Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सामान्य तीतर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|नर तीतर thumb|right|मादा तीतर सामान्य तीतर जिसे प्रायः 'रिंग-नेक्ड' या 'नीले सिर वाला तीतर कहा' जाता है, लैटिन भाषा में इसे 'फासियानस’ कहा जाता है जिसका अर्थ है ‘तीतर’, जबकि ‘कोलचिकस’ शब्द प्राचीन कोल्चिस प्रदेश से जुड़ा है जॉबलिंग जेम्स ए॰ 2010 "हेल्म द्वारा प्रकाशित पक्षी के नामों का वैज्ञानिक शब्दावली" https://archive.org/details/Helm_Dictionary_of_Scientific_Bird_Names_by_James_A._Jobling क्रिस्टोफर हेल्म London 978-1-4081-2501-4 113, 302, जो आज जॉर्जिया में काला सागर के किनारे स्थित है। आरंभ में वैज्ञानिक तीतर को जंगली और पालतू मुर्गियों का वंशज समझते थे, लेकिन हाल के अध्ययनों से ज्ञात हुआ कि वे अलग-अलग उप-परिवारों हैं, दोनों के वंश लगभग करोड़ों वर्ष पहले अलग हो गई थीं।लावल आर॰ ए॰ etal 2020 "पालतू मुर्गियों की जीनोम में जंगली प्रजातियों की वंशीय उत्पत्ति" BMC Biology 18 13 13 10.1186/s12915-020-0738-1 free 32050971 7014787 सामान्य तीतर स्वभाव से झुंड में रहने वाले पक्षी हैं। प्रजनन काल बीतने के बाद ये खुले मैदानों में छोटे-छोटे समूहों में साथ दिखाई देते हैं। नर और मादा के तीतर के व्यवहार में हलका फर्क देखा जाता है, खासकर भोजन के समय और स्थान परिवर्तन के समय जिन क्षेत्रों में इनका शिकार होता है, वहाँ ये अत्यंत सतर्क और भयभीत स्वभाव के हो जाते हैं। मनुष्य की आहट पाते ही ये झाड़ियों या घास के भीतर तेजी से छिप जाते हैं। परिस्थितिकी समान्य तीतर एशिया और यूरोप के कुछ भागों में पाये जाते हैं। इनका प्राकृतिक आवास पूर्व में काला सागर की ओर तथा कैस्पियन सागर से लेकर साइबेरिया, कोरिया, चीन के ताइवान तक फैला है। ये पक्षी वनों, खेतों, झाड़ियों और आर्द्रभूमियों में समान रूप से पाए जाते हैं। कभी कभी ये पानी के पास घास के मैदानों में आवास करते हैं। यह प्रजाति शुष्क और आर्द्र शुष्क दोनों प्रकार की मिट्टी में आसानी से अनुकूलित हो जाती है। किंतु जहाँ कृषि भूमि अत्यधिक साफ़ कर दी जाती है, वहाँ का परिवेश इनके लिए सीमांत आवास बन जाता है, जो लंबे समय तक स्वयं टिकाऊ जनसंख्या बनाए रखने में सक्षम नहीं होता। व्हाइटसाइड एम॰ ए॰ शान होरीक जे॰ ओ॰ लैंगली, ई॰ जे॰ जी॰ बियर्ड्सवर्थ, सी॰ ई॰ कैपस्टिक, एल॰ ए॰ मादेन जे॰ आर॰ 2019 जंगलों में छोड़े गए समान्य तीतरों के आवास पर सामाजिक व्यवहार के प्रणाली : स्थान और समय के अनुसार लिंग भेद” Ibis 161 325–336 10.1111/ibi.12632 2 10871/33788 91133760 free संदर्भ श्रेणी: पक्षी श्रेणी :एशिया की पक्षी