Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूजा की थाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पूजा की थाली वह बड़ी तश्तरी या ट्रे होती है जिसमें पूजा की सामग्री रखी जाती है। http://festivals.iloveindia.com/diwali/diwali-puja-thali.html दिवाली पूजा थाली।accessmonthday=1 अगस्त 2007 एचटीएमएल फ़ेस्टिवल्स आई लव इंडिया.कॉम अंग्रेज़ी 1 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070804084550/http://festivals.iloveindia.com/diwali/diwali-puja-thali.html 4 अगस्त 2007 live भारतीय पर्वों, उत्सवों, परंपराओं और संस्कारों में पूजा की थाली का विशेष महत्व है। http://www.dgreetings.com/gifts-to-india/diwali-gifts/diwali-puja-thali.html दिवाली पूजा थाली।accessmonthday=1 अगस्त 2007 एचटीएमएल डीग्रीटिंग्स.कॉम अंग्रेज़ी 1 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20071013210839/http://dgreetings.com/gifts-to-india/diwali-gifts/diwali-puja-thali.html 13 अक्तूबर 2007 dead पूजा की थाली कोई सामान्य थाली भी हो सकती है, कोई कलात्मक थाली भी और कोई हीरे मोती की थाली भी। http://tajonline.tolshop.com/gifts-to-india/gifts-JD325.html Devotion Puja Thali।accessmonthday=1 अगस्त 2007 एचटीएमएल ताजऑनलाइन.टोलशॉप.कॉम अंग्रेज़ी 1 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070927175630/http://tajonline.tolshop.com/gifts-to-india/gifts-JD325.html 27 सितंबर 2007 dead थाली कितनी सजी और कितनी मँहगी हो यह उत्सव के आयोजन की भव्यता और आयोजक की आर्थिक परिस्थिति पर निर्भर करता है लेकिन इसमें रखी गई वस्तुएँ जिन्हें पूजा सामग्री कहते हैं, लगभग एक सी होती हैं। पूजा सामग्री thumb|250x250px|पूजा की थाली पूजा की थाली में निम्नलिखित वस्तुएँ अवश्य होती हैं- टीके के लिए रोली या हल्दी अक्षत (बिना टूटे हुए साबुत चावल) दीपक नारियल फूल न्यौछावर के पैसे प्रसाद के लिए मिष्ठान्न किसी पात्र में जल इसके अतिरिक्त घंटी, शंख, छोटा सा पानी का कलश, मौली या कलावा, धूप, अगरबत्ती, कपूर, पान, चंदन, फल, मेवे, भगवान की मूर्ति और सोने व चाँदी के सिक्के भी परंपरा या आवश्यकतानुसार थाली में रखे जाते हैं। http://festivals.iloveindia.com/diwali/diwali-puja-thali.html दिवाली पूजा थाली 1 अगस्त 2007 एचटीएमएल फ़ेस्टिवल्स.आईलवइंडिया.कॉम अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20070804084550/http://festivals.iloveindia.com/diwali/diwali-puja-thali.html 4 अगस्त 2007 live अगर दीपावली हो तो इसमें एक से अधिक दीपक हो सकते हैं, रक्षाबंधन के अवसर पर इसमें राखी भी होती है और शिवरात्रि के अवसर पर बेलपत्र और धतूरा http://www.bhaskar.com/2007/07/31/har_har_mahadev.html गूंज उठा 'हर-हर महादेव' 24 अगस्त 2007 एचटीएमएल दैनिक भास्कर.कॉम https://web.archive.org/web/20070928060807/http://www.bhaskar.com/2007/07/31/har_har_mahadev.html 28 सितंबर 2007 live। इसी प्रकार भिन्न भिन्न अवसरों पर पूजा की थाली के सामान में थोड़ी बहुत भिन्नता होती है। परंपरा इसी थाली में दीपक जला कर देवता की आरती भी करते हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर बहन भाई की आरती करती है, विवाह में द्वाराचार के समय इसी थाली से वर की आरती होती है और ससुराल आगमन पर पूजा की थाली से ही आरती कर के वधू का स्वागत किया जाता है। http://www.jagran.com/sakhi/SInner.aspx?idarticle=3307&idsection=6&idedition=70 स्वागत नववधू का हर प्रदेश का तरीका अलग-अलग। accessmonthday=1 अगस्त 2007 एएसपीएक्स जागरण.कॉम 1 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070928030924/http://www.jagran.com/sakhi/SInner.aspx?idarticle=3307&idsection=6&idedition=70 28 सितंबर 2007 live शास्त्र की दृष्टि से देखें तो पंचभूत तत्वों से ही सृष्टि की सभी प्रक्रियाएं चलती हैं और आरती में भी यही पंचभूत तत्व रखे जाते हैं। आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी। मान्यता है आत्मा से आकाश, आकाश से वायु, वायु से अग्नि, अग्नि से जल और जल से पृथ्वी उत्पन्न हुई है। जिस क्रम से यह पांच तत्व उत्पन्न होते हैं। ठीक उसी क्रम से एक-दूसरे में विलीन होते-होते परमात्मा में समा भी जाते है। आरती को जब हम अपने इष्टदेव के सम्मुख अर्पित करते हैं तो उत्पन्न और प्रभु में समा जाने वाली, दोनों ही क्रियाओं की प्राप्ति के लिए प्रयत्न करते हैं-पहली, पूजा-पाठ के द्वारा अपने अभीष्ट की सिद्धि व प्राप्ति और दूसरी जीवन अंत के पश्चात प्रभुपाद की प्राप्ति। http://www.amarujala.com/dharam/default1.asp?foldername=20031010&sid=1 पूजा का पूरा फल देती है।accessmonthday=24 अगस्त 2007 एएसपी अमर उजाला 28 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070927010051/http://www.amarujala.com/dharam/default1.asp?foldername=20031010&sid=1 27 सितंबर 2007 dead सत्यनारायण की कथा या अन्य सामूहिक धार्मिक अवसरों पर आरती के बाद पूजा की थाली को भक्तों के बीच ले जाते हैं। भक्त आरती लेते हैं और दक्षिणा का धन इसी थाली में रख देते हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए जाते समय भी पूजा थाली को प्रयोग होता है। कुछ मंदिरों के बाहर दर्शन के लिए तैयार पूजा थालियाँ मिलती हैं जो पत्तों या बाँस की बनी होती हैं। पूजा की थाली की सजावट को एक कला समझा जाता है। http://www.karwachauth.com/karwa-chauth-thali-decoration.html Karwa Chauth Thali Decoration Ideas।accessmonthday=1 अगस्त 2007 एचटीएमएल करवाचौथ.कॉम अंग्रेज़ी 1 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070722174537/http://www.karwachauth.com/karwa-chauth-thali-decoration.html 22 जुलाई 2007 dead आजकल विभिन्न पर्वों के लिए पहले से तैयार कलात्मक पूजा थालियाँ बाज़ार में मिलने लगी है। http://www.diwali-gifts.com/diwali-pooja-thali.html दिवाली पूजा थाली।accessmonthday=1 अगस्त 2007 एचटीएमएल दिवाली-पूजा-थाली.कॉम अंग्रेज़ी 1 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070819103431/http://www.diwali-gifts.com/diwali-pooja-thali.html 19 अगस्त 2007 dead http://rakhi.indiangiftsportal.com/rakhi-with-puja-thali.html राखी विथ पूजा थाली।accessmonthday=1 अगस्त 2007 एचटीएमएल राखी.इंडियनगिफ़्टपोर्टल.कॉम अंग्रेज़ी 1 अगस्त 2007 https://web.archive.org/web/20070808005435/http://rakhi.indiangiftsportal.com/rakhi-with-puja-thali.html 8 अगस्त 2007 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ पूजा थाली की सजावट पूजा थाली की सजावट के कुछ और अंदाज़ दिवाली पूजा थाली राखी पूजा थाली श्रेणी:संस्कृति श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना