411 REFERENCE · Wikipedia
होसूर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
होसूर Hosurஓசூர் Hosur City.JPG होसूर का दृश्य होसूर India Tamil Nadu 12.735 77.829 inline, title तमिल नाडु में स्थिति देश प्रान्त तमिल नाडु ज़िला कृष्णगिरि ज़िला 116821 2011 भाषा प्रचलित भाषाएँ तमिल भारतीय मानक समय +5:30
होसूर (Hosur) भारत के तमिल नाडु राज्य के कृष्णगिरि ज़िले में एक नगर है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145Census Info 2011 Final population totals http://www.censusindia.gov.in/2011census/censusinfodashboard/index.html Office of The Registrar General and Census Commissioner, Ministry of Home Affairs, Government of India 2013 26 January 2014 https://web.archive.org/web/20131113144743/http://www.censusindia.gov.in/2011census/censusinfodashboard/index.html 13 नवंबर 2013 live
विवरण
होसूर तमिल नाडु का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। कर्नाटक की राजधानी बंगलौर से यह महज 40 कि॰मी॰ दक्षिण में स्थित है। यहाँ अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच और टी वी एस मोटर समेत कई उद्योग प्रतिष्ठान हैं। 2001 की जनगणना के मुताबिक यहाँ की आबादी 84,310 थी।
इतिहास
होसूर की स्थापना राजा राम नाथ ने, जो कि होयसल वंश के थे, सन् 1290 में की थी। बाद में इसपर पांड्य वंश का शासन हुआ। ब्रिटिश राज के दौरान सलेम (तमिल में सेलम) के जिलाधिकारी ने इसे सलेम जिले का मुख्यालय बना दिया था।
भूगोल
यह 12.72° उत्तरी अक्षांश और 77.82° पूर्वी देशान्तर पर अवस्थित है। इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 879 मीटर है और यहां की जलवायु भूमध्यसागरीय जलवायु जैसी है।
उद्योग
यहां पर सैकड़ों औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थित हैं जिनमें से अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच, कैटरपिलर पावर इंडिया लिमिटेड और टी वी एस मोटर प्रमुख हैं। यहाँ पर होसूर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों और उनके सम्पर्क संख्याओं की सूची देखी जा सकती है।
जनवृत्त
औद्योगिक नगर होने के कारण यहाँ कई लोग बाहर से आए हैं। नगर की साक्षरता 75% है और 53% निवासी पुरुष तथा 47% महिलाएं हैं। तमिळ मुख्य भाषा है जो लगभग 50% लोगों द्वारा बोली जाती है, जिसके बाद कन्नड़ का स्थान आता है। हिन्दी भी बोली जाती है।
इन्हें भी देखें
चंद्र चूड़ेश्वरर मंदिर, होसूर
कृष्णगिरि ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:कृष्णगिरि ज़िला
श्रेणी:कृष्णगिरि ज़िले के नगर
श्रेणी:तमिल नाडु के शहर