411 REFERENCE · Wikipedia
सुजाता नाहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुजाता नाहर (12 दिसम्बर 1925 – 4 मई 2007) भारतीय लेखिका थीं जिन्हें मुख्यतः श्रीमाता के जीवन-लेखन के लिए जाना जाता है। उनका जन्म कलकत्ता में हुआ और अपना शुरूआती जीवन रबीन्द्रनाथ ठाकुर के सानिध्य में गुजारा। सात वर्ष की आयु में उनकी माँ का निधन हो गया। उनके पिता जीवन के अर्थों की खोज में श्री अरविन्द और श्रीमाता से जुड़ गये। इस तरह सुजाता सन् 1935 में श्री अरविन्द से मिलीं और इस समय उनकी आयु 9 वर्ष थी। उन्हें निजी शिक्षण प्राप्त हुआ और वो श्रीमाता के अनुयायी पवित्र की सचिव बन गयी। सन् 1954 में उनका सतप्रेम से मिलना हुआ। बाद में श्रीमाता ने उन्हें सतप्रेम के साथ अपनी निजी बातचीत को टाइप करने का काम सौंपा, जिसे बाद में द एजेंडा नाम दिया गया। सन् 1965 से 1973 तक सुजाता नियमित रूप से सतप्रेम के साथ श्रीमाता के साथ उनकी बैठकों में जाती थीं।
सुजाता ने श्रीमाता और श्री अरविन्द की जीवनी को विस्तृत रूप से शोध करके 8-भागों में लिखा। अब तक कुछ भागों का अन्य भाषओं में भी अनुवाद हो चुका है जिसमें अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी और जर्मन जैसी विदेशी भाषायें भी शामिल हैं।
सतप्रेम के निधन के कुछ समय बाद 81 वर्ष की आयु में सुजाता का निधन हो गया।
सन्दर्भ
Mother's chronicles नाहर सुजाता 1985 इंस्टिट्यूट डी रिसर्च एवोल्यूटिवस & मिरा अदिति, मैसूर 978-81-85137-48-3 पेरिस https://books.google.co.in/books?id=JZIqswEACAAJ en
बाहरी कड़ियाँ
सतप्रेम और सुजाता https://web.archive.org/web/20070312055115/http://www.ire-miraditi.org/miraditi/sat-suj.html 12 मार्च 2007 – जीवनी
श्रेणी:1925 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय लेखक
श्रेणी:२००७ में निधन