Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बुरुली अल्सर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बुरुली अल्सर Buruli ulcer left ankle EID.jpg घाना से एक व्यक्ति की टखने पर बुरुली अल्सर। 8568 A 31 1 a 30 (ILDS A31.120) 031.1 D009165 बुरुली अल्सर (जिसे बार्न्सडेल अल्सर, सियर्ल्स अल्सर, या डेनट्री अल्सर भी कहा जाता हैJames, William D.; Berger, Timothy G.; et al. Andrews' Diseases of the Skin: clinical Dermatology https://archive.org/details/andrewsdiseasess00mdwi_659 Saunders Elsevier 2006 340 0-7216-2921-0 Rapini, Ronald P.; Bolognia, Jean L.; Jorizzo, Joseph L. Dermatology: 2-Volume Set Mosby St. Louis 2007 Chapter 74 1-4160-2999-0 Lavender CJ, Senanayake SN, Fyfe JA, et al. First case of Mycobacterium ulcerans disease (Bairnsdale or Buruli ulcer) acquired in New South Wales Med. J. Aust. 186 2 62–3 January 2007 17223764 http://www.mja.com.au/public/issues/186_02_150107/lav10784_fm.html 1 मई 2015 https://web.archive.org/web/20110405073417/http://www.mja.com.au/public/issues/186_02_150107/lav10784_fm.html 5 अप्रैल 2011 live ) एक संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टीरियम अल्सेरांस के कारण होता है।Buruli ulcer (Mycobacterium ulcerans infection) Fact sheet N°199 http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs199/en/ World Health Organization 23 February 2014 June 2013 https://web.archive.org/web/20151104142315/http://www.who.int/mediacentre/factsheets/fs199/en/ 4 नवंबर 2015 live इस संक्रमण की शुरुआती अवस्था में दर्दरहित गाँठ या सूजन देखने को मिलती है। यह गाँठ अल्सर में बदल सकती है। यह अल्सर जितना त्वचा पर दिखाई पड़ता है उसकी तुलना में अंदर कहीं अधिक बड़ा हो सकता है, और इसके चारों ओर सूजन हो सकती है। जैसे-जैसे यह बीमारी बिगड़ती जाती है, इससे हड्डी भी प्रभावित हो सकती है। बुरुली अल्सर आमतौर पर हाथ या पाँवों पर होते हैं; कभी-कभार बुखार भी आ सकता है। कारण M. ulcerans (एम. अल्सेरांस) माइकोलैक्टोन नामक एक विषैला पदार्थ निकालता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक प्रणाली की कार्यक्षमता को कमजोर करता है और इसीके चलते ऊतकों की मृत्यु होती है। इसी वर्ग के बैक्टीरिया के चलते ये रोग भी होते हैं - टीबी यानी क्षय रोग और कुष्ठ रोग (M. tuberculosis और M. leprae, क्रमश:)। रोग का फैलाव कैसे होता है, यह अभी नहीं पता चला है। लेकिन इस फैलाव में जलस्रोतों की भूमिका हो सकती है। इसके लिए 2013 तक किसी कारगर वैक्सीन यानी टीके की खोज नहीं हो पाई है। इलाज यदि लोगों को ज़ल्दी इलाज मिल जाए तो एंटीबायटिक का आठ सप्ताह तक का सेवन 80% तक प्रभावी होता है। इस रोग के उपचार में अक्सर रिफाम्पिसिन और स्ट्रेप्टोमाइसिन का प्रयोग होता है। कभी-कभार स्ट्रेप्टोमाइसिन के स्थान पर क्लेरिथ्रोमाइसिन या मॉक्सीफ्लॉक्सासिन का प्रयोग होता है। इसके उपचार में अल्सर को काटकर फेंक देना भी शामिल हो सकता है।Sizaire V, Nackers F, Comte E, Portaels F Mycobacterium ulcerans infection: control, diagnosis, and treatment Lancet Infect Dis 2006 6 5 288–296 16631549 10.1016/S1473-3099(06)70464-9 http://linkinghub.elsevier.com/retrieve/pii/S1473-3099(06)70464-9 1 मई 2015 https://web.archive.org/web/20191029134339/https://linkinghub.elsevier.com/retrieve/pii/S1473-3099(06)70464-9 29 अक्तूबर 2019 dead जब घाव भर जाता है तो उस जगह पर आमतौर पर निशान रह जाता है।Einarsdottir T, Huygen K Buruli ulcer Hum Vaccin 7 11 1198–203 November 2011 22048117 10.4161/hv.7.11.17751 http://www.landesbioscience.com/journals/hv/abstract.php?id=17751 1 मई 2015 https://web.archive.org/web/20200413221042/https://taylorandfrancis.com/ 13 अप्रैल 2020 live व्यापकता बुरुली अल्सर अधिकांशतया ग्रामीण उप-सहारा अफ्रीका में, और ख़ासतौर से आइवरी कोस्ट में, अधिक होता है लेकिन यह एशिया, पश्चिमी प्रशांत और अमेरिका में भी हो सकता है। 32 से अधिक देशों में इसके मामले देखने को मिले हैं।Nakanaga K Yotsu, RR Hoshino, Y Suzuki, K Makino, M Ishii, N Buruli ulcer and mycolactone-producing mycobacteria. Japanese journal of infectious diseases 2013 66 2 83–8 23514902 हर वर्ष पाँच से छह हजार मामले प्रकाश में आते हैं। यह रोग इंसानों के अलावा कई पशुओं में भी होता है। अल्बर्ट रस्किन कुक पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1897 में बुरुली अल्सर रोग की व्याख्या की थी। सन्दर्भ श्रेणी:रोग